अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के आधार कार्ड से इस टीवी एक्ट्रेस ने होटल किया बुक, फरार

Recommended Video

Urvashi Rautela becomes VICTIM of FRAUD, name used to book hotel room | FilmiBeat

हाल ही में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है जहां पर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का आधार कार्ड किसी टीवी एक्ट्रेस के द्वारा इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। बता दें कि गलत तरीके से इस टीवी एक्ट्रेस ने उर्वशी का आधार कार्ड इस्तेमाल किया और मुंबई के एक 5 स्टार होटल में उसका इस्तेमाल करते हुए उर्वशी के नाम से होटल का कमरा बुक करवाया था।

इस बात का पता जैसे ही उर्वशी को चला तो वो तुरंत इसका शिकायत दर्ज करान के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची। आपको बता दे कि उर्वशी उस टीवा एक्ट्रेस के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में कंपलेन दर्ज कराई है और इसकी जांच के लिए तुरंत पुलिस हरकत में आई है।

urvashi rautela, उर्वशी रौतेला

इसकी जांच करने पर पुलिस को ये पता चला कि 29 मार्च को उर्वशी रौतेला के नाम पर उस पांच सितारा होटल में एक रूम बुक किया गया था। बता दें कि इस टीवी एक्ट्रेस ने उर्वशी के नाम पर होटल बुक किया है को उस समय शाम के 7 बज रहे थे और उस लेडी ने कमरे को 9.30 पर छोड़ दिया था।

जब उर्वशी उस होटल में पहुंची तो वहां पर उनकी ही आधार कार्ड इस्तेमाल किया गया था और उनके नाम का ही एप्लीकेशन भी लगा हुआ था।

आपको बता दे इस मामले की जांच कर रहे बांद्रा पुलिस स्टेशन के सीनीयर इंस्पेक्टर पंडित ठाकरे इस बात सही ठहराते हुए कहा है कि वो इस लड़की की तलाश कर रहे है क्योंकि वो लड़की अंडरग्राउंड हो चुकी है।

उन्होने ये भी बताए कि वो उस टीवी एक्ट्रेस को ट्रेस करने की कोशिश भी कर रहे है पर उसने अपना पोन स्विच ऑफ करके रखा हुआ है और वो अपने घर पर भी नहीं है।

बता दें कि पुलिस ने इसकी जानकारी जल्द ही करने का वादा किया है और लगातार जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी टीवी एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नही किया गया है और उसकी लगातार तलाश जारी है।

बता दे कि वो एक स्माल टाइम टीवी एक्ट्रेस है। उस लड़की की फैमिली को उसके बारे में कुछ भी नही पता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उर्वशी रौतेला भारत की सफल अभिनेत्रियों में से एक है और उस लड़की ने उर्वशी के साथ ऐसा क्योंकि किया ये तो उसके पकड़ में आने के बाद ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X