हार्दिक पांड्या और नताशा की सगाई पर आया उर्वशी रौतेला का कमेंट- कभी हार्दिक से जुड़ा था नाम
हाल ही में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने मॉडल एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक से सगाई करके लोगों को चौंका दिया था और अचानक चर्चा में आ गए हैं। इसके बाद से ही हार्दिक पांड्या को लगातार बधाई संदेश प्राप्त हो रहे थे लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको झटका दे सकता है। जी हां हार्दिक पांड्या और नताशा को अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने मुबारकबाद दी है।
गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला का नाम किसी समय पर हार्दिक पांड्या से जुड़ा था और चर्चा थी कि दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनो मे से किसी ने भी इस रिश्ते का एलान नहीं किया था।

हार्दिक पांड्या ने सगाई की फोटो और वीडियो शेयर किया था जिसपर उर्वशी ने लिखा कि.. 'मेरी तरफ से आप दोनों को सगाई की ढेर सारी मुबारकबाद और आप दोनो की जिंदगी हमेशा शानदार रहे।'
उर्वशी रौतेला के इस कमेंट के बाद लोगों काफी कमेंट्स भी कर रहे हैं। नताशा की बात करें तो हार्दिक पांड्या की मंगेतर भारतीय नहीं हैं। वो सर्बिया का रहने वाली हैं और 2012 में भारत आईं थीं। उन्होने कई फिल्मों और गानों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी और बिग बॉस 8 में एक महीने तक घर के अंदर बिताए थे।


Click it and Unblock the Notifications