Urvashi Rautela ने किया चौंकाने वाला खुलासा, गर्लफ्रेड सबा के बावजूद नई पार्टनर तलाश रहे Hrithik Roshan?

Hrithik Roshan

Urvashi Rautela Revelation: उर्वशी रौतेला अपने नए-नए खुलासों के लिए जानी जाती हैं। कभी उनकी निजी जिंदगी चर्चा का विषय बनी रहती है तो कभी प्रोफेशनल काम की वजह से खबरों में बनी रहती हैं। अब एक्ट्रेस के हालिया खुलासे ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया है।

Urvashi Rautela का खुलासा

पिछले कुछ दिनों से ऋतिक रोशन, आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर जैसे कई फेमस एक्टर के डेटिंग ऐप प्रोफाइल के बारे में बहुत खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि यह अभी भी साफ नहीं है कि रिपोर्ट्स सही हैं या गलत। लेकिन इस बीच उर्वशी रौतेला ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Urvashi Rautela ने डेटिंग ऐप के बार में कही ये बात

हाउटरफ्लाई संग बातचीत में, एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्होंने आदित्य रॉय कपूर और ऋतिक रोशन की प्रोफाइल देखी है। उन्होंने यह भी बताया कि वह भी डेटिंग ऐप पर हैं। उर्वशी ने कहा, "मैं राया पर हूं, लेकिन यह केवल दोस्त बनाने के लिए है और किसी दूसरे नजरिए से नहीं। ऋतिक राया पर हैं; मैंने आदित्य रॉय कपूर को देखा और ऐप पर कई दूसरी हस्तियां भी मौजूद हैं।"

उर्वशी रौतेला के खुलासे ऐसे समय में हुए हैं जब हाल ही में कुछ स्क्रीनशॉट वायरल हुए हैं, जिसमें कई बॉलीवुड एक्टर्स की कथित डेटिंग प्रोफाइल दिखाई गई है। जहां उनके बायो में एक्टर होने का जिक्र है। वहीं ऋतिक के बायो में लिखा है, "एक्टर/प्रोड्यूसर/बिजनेसमैन।" आपको बता दें, अर्जुन कपूर और आदित्य कपूर तो इन दिनों सिंगल हैं लेकिन ऋतिक रोशन का डेटिंग ऐप पर होना लोगों को हैरान कर रहा है।

Hrithik Roshan की है गर्लफ्रेंड

आपकी जानकारी के लिए बता दें, ऋतिक रोशन पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ हैं। वो पब्लिक इवेंट में साथ नजर आते हैं, यहां तक कि पारिवारिक फंक्शन में भी दोनों साथ में एक कपल की तरह नजर आते हैं।

Aditya Roy Kapoor और Arjun Kapoor का हो चुका है ब्रेकअप

दूसरी ओर, आदित्य रॉय कपूर काफी समय तक बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ रिलेशनशिप में थे। वहीं अर्जुन कपूर का मलाइका अरोड़ा संग रिश्ता हमेशा से खबरों में बना रहा। लेकिन अब उनका भी ब्रेकअप हो गया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला को आखिरी बार जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी में देखा गया था। वह मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 के जजिंग पैनल का भी हिस्सा थीं, जहां उन्होंने 19 साल रिया सिंघा को विजेता के रूप में ताज पहनाया था।

Read more about: urvashi rautela hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X