..................... Urvashi Rautela Reply To Rishabh Pant Female Fan Who Holding Poster Thank God Urvashi Is Not Here - Hindi Filmibeat

Urvashi Rautela:'थैंक गॉड उर्वशी यहां नहीं है', ऋषभ पंत की फीमेल फैन को एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुब लाइमलाइट में हैं। उर्वशी और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत बीच जो भी चल रहा है उसके बारें में कोई भी अनजान नहीं हैं, तो जब हाल ही में किक्रेटर आईपीएल मैच के स्टेडियम में पहुंचे तो यहां पर उनकी किसी फीमेल फैन ने ऐसी हरकत कर दी जिसके चलते उर्वशी को गुस्सा आ गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर उसको करारा जवाब दे डाला।

उर्वशी रौतेला का ऋषभ पंत संग रिश्ता-

क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ नाम जुड़ने के चलते उर्वशी इंटरनेट सेंसेशन बनी रहती हैं। दोनों का रिश्ता कैसा है इस बात को हर कोई जानता है।

वायरल तस्वीरों और वीडियोस को देखकर यह कहा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे से बहुत चिढ़ते हैं और किसी भी तरह का कमेंट करने से बचते रहते हैं बावजूद इसके कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है जिससे उर्वशी ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं।

स्टेडियम में फिर बना उर्वशी का मजाक-

दरअसल बात ऐसी है कि, हाल ही में IPL 2023 के मैच की स्टेडियम से एक तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो रही है जिसमें एक लड़की एक प्लेकार्ड पकड़े हुए नजर आ रही है। इस प्ले कार्ड में जो लिखा है उसे देखकर उर्वशी रौतेला भड़क गईं और उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से उस तस्वीर को पोस्ट कर सवाल किया, 'क्यों'?

क्योंकि इस प्ले कार्ड पर लिखा हुआ नजर आ रहा है, 'भगवान का शुक्र है उर्वशी यहां नहीं है'। तस्वीर में सफेद टी-शर्ट पहने ऋषभ की एक छोटी सी झलक भी दिखाई गई है लेकिन उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। इस वायरल तस्वीर को उर्वशी ने पोस्ट कर जिस तरह से सवाल किया जाहिर है वह काफी गुस्से में हैं और यही गुस्सा वह इस पोस्ट के जरिए जाहिर कर रही थीं।

बॉलीवुड के जाना माना चेहरा उर्वशी-

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती और फैशन सेल्स के चलते सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है, एक अच्छी खासी फैन फ्लॉइंग भी है एक्ट्रेस की तो ऐसे में जब भी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है वह वायरल हो जाता है।

Read more about: urvashi rautela
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X