द्रौपदी के डायलोग की वजह से मुश्किलों में उर्वशी रौतेला, मिल रही जान से मारने की धमकी
हेट स्टोरी इकलौती फिल्म है जो इरोटॉकि और बदले की कहानी में भारत में सफल रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस बात का उदाहरण है।इस बार हेट स्टोरी सीरिज की चौथी फिल्म हेट स्टोरी 4 के बारे में एक लाइन में कहा जा सकता है 'Reality is stranger than fiction' मतलब सच्चाई परिकल्पना से अधिक अजनबी होती है।
फिल्म आखिकार 9 फरवरी को रिलीज हो गई है और फिल्म के एक डायलोग की वजह से फिल्म की लीड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कंट्रोवर्सी का शिकार हो गई हैं। दरअसल उर्वशी रौतेला फिल्म में बोलती हैं कि "द्रौपदी के तो पांच पांडव थे..यहां तो सिर्फ दो हैं।" द्रौपदी से जुड़ा यह डायलोग फिल्म में उर्वशी रौतेला डेट कर रही दोनों भाइयों केलिए बोलती हैं।

यह डायलोग कई लोगों को पसंद नहीं आया और उर्वशी रौतेला को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। कई लोग सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला को ट्रोल भी कर रहे हैं। इस मुद्दे पर बात करते हुए एक लीडिंग अखबार से उर्वशी रौतेला ने कहा कि "मैं शॉक्ड हूं कि मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ये बॉलीवुड में पिछले कई दिनों से हो रहा है।पहले पद्मावत को लेकर संजय लीला भंसाली के साथ तो अब हमारी फिल्म के साथ।"
उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "लोगों को समझना होगा कि हम जो भी स्क्रीन पर बोलते हैं वो खुद नहीं बोलते हैं वो खुद नहीं बोलते। डायलोग लिखे जाते हैं।स्क्रिप्ट को फॉलो किया जाता है।"


Click it and Unblock the Notifications











