कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर पर उर्वशी रौतेला का रिएक्शन, किया सपोर्ट- 'मुझे रिपोर्ट्स पर यकीन नहीं'
सिंगर कनिका कपूर COVID-19 पॉजिटिव पाई गईं। लंदन से वापस लौटी कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद उन पर लापरवाही के आरोप लगे। उन्होंने लखनऊ में पार्टी में हिस्सा लिया और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई। जिसके बाद वह खूब ट्रोल हुईं और उनकी आलोचना की गई। अब कनिका कपूर के बचाव में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला उतर आई हैं। जिसे लेकर उन्होंने अपनी राय रखी।
मीडिया को दिए इंटरव्यू में उर्वशी रौतेला ने अपनी दोस्त कनिका कपूर को सपोर्ट किया। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें मीडिया की रिपोर्ट्स पर यकीन नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











