..................... Urvashi rautela reaction on marrying rishabh pant video viral Urvashi rautela rishabh pant wedding reaction - Hindi Filmibeat

VIDEO: उर्वशी रौतेला से चली ऋषभ पंत की शादी की बात... हसीना ने खुलेआम कर दिया ये ऐलान

Urvashi Rautela Reaction On Marrying Rishabh Pant

Urvashi Rautela Reaction On Marrying Rishabh Pant: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 15 महीने बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के दूसरे मैच से प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी की। पंत दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में घायल हो गए थे। इससे रिकवरी में उन्हें करीब 15 महीने लग गए। हालांकि, अब वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं। पंजाब के खिलाफ मैच में उन्होंने 18 रन बनाए और विकेटकीपिंग भी की। हालांकि, पंत इस मैच से ज्यादा अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के हाल ही में दिए गए एक बयान की वजह से चर्चा में हैं।

पंत और उर्वशी के बीच डेट की खबरें काफी समय से चलती आ रही हैं। हालांकि, पंत के एक्सीडेंट के बाद इस बात की चर्चा कम हो गई थी। हालांकि, दोनों ने कभी इसे स्वीकार नहीं किया। पंत के एक्सीडेंट से पहले दोनों के बीच लड़ाई की भी खबर आई थी। हालांकि, उर्वशी अपने इंटरव्यू में किसी मिस्टर आरपी का नाम लेती रही हैं। इतना ही नहीं पंत भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कथित तौर पर उर्वशी को हमला करते रहे हैं।

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी से किसी फैन के कमेंट का हवाला देकर सवाल पूछा गया। इंटरव्यूअर ने फैन के कमेंट को पढ़ते हुए कहा- ऋषभ पंत को मत भूलना मैम। वो बहुत सम्मान करता है आपकी। वो बहुत खुश रखेगा आपको। हमें खुशी होगी अगर आप उनसे शादी करते हो तो। इंटरव्यूअर ने इस कमेंट और उर्वशी के पंत से शादी करने पर राय मांगा। इस पर उर्वशी ने कहा- नो कमेंट यानी मैं इस पर कुछ भी टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी।

दरअसल, उर्वशी और पंत के बीच मामला तब सामने आया था जब अभिनेत्री ने 2022 में एक इंटरव्यू में पंत का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा था। इंटरव्यू में उर्वशी ने किसी 'मिस्टर RP (आरपी)' के नाम का जिक्र किया था और उसके साथ उनका रिलेशिनशिप टूटने की पूरी कहानी बताई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि मिस्टर RP और कोई नहीं बल्कि पंत ही हैं। फिर सोशल मीडिया पर ही यह भी दावा किया गया था पंत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर रौतेला को जवाब भी दिया था। पंत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर उर्वशी का नाम लिए बिना उनका पीछा छोड़ने की अपील की थी। हालांकि, कुछ मिनट बाद उन्होंने अपनी स्टोरी डिलीट कर ली थी।

पंत के स्टोरी के जवाब में उर्वशी ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। इसमें भी उन्होंने पंत का नाम लिए बिना उनको जवाब दिया था। पंत ने स्टोरी में लिखा था- मेरा पीछा छोड़ो बहन। इस पर उर्वशी ने पोस्ट किया- छोटू भैया को सिर्फ बैट-बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम हो जाऊंगी, वह भी किड्डो डार्लिंग (छोटा बच्चा) तेरे लिए। रक्षाबंधन मुबारक हो। RP छोटू भैया। किसी शांत लड़की का फायदा नहीं उठाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X