दो-दो मगरमच्छ लटकाए उर्वशी रौतेला की उड़ी खिल्ली तो हसीना को आया गुस्सा, दिया ऐसा रिएक्शन

Urvashi Rautela Reaction On Alligator Jewellery: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला कान्स फिल्म फेलस्टिवल में अपने हुस्न का परचम बुलंद करने के लिए पहुंचीं। हालांकि रेड कार्पेट पर उन्होंने अपने लुक के साथ ऐसे खिलवाड़ किया कि उन्हे बुरी तरह से ट्रोल किया जाने लगा।
ट्रोल हो रही हैं उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला ने अपने कान्स लुक के लिए पिंक ट्यूब गाउन पहना था जिसे उन्होंने हाईलाइट क्रोडाइल नेकलेस के साथ पूरा किया था। नेटिजंस को उर्वशी रौलेत का ये ज्वैलरी एक्सपेरिमेंट पसंद नहीं आया और उनकी काफी आलोचना होने लगी। ट्रोलिंग से आहत उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है।
एक्ट्रेस ने दिया ये रिएक्शन
उर्वशी रौतेला ने इसपर रिएक्ट करते हुए लिखा, "मीडिया के सभी लोगों के लिए: हाई ज्वेल्ड क्रोकेडाइल मास्टरपीस लुक के साथ मेरी भावनाएं जुड़ी हैं।" इसके साथ ही उर्वशी ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया है।
कान्स 2023 से पहला लुक
बता दें कि उर्वशी रौतेला ने खुद भी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपनी पहली उपस्थिति से तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं और इसके बाद लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। दरअसल इस दौरान उन्होने अपने गले में एक सुनहरी छिपकली का हार, और मैचिंग झुमके पहने थे जो कि लोगों को काफी अलग और अजीब लगा था।
उर्वशी रौतेला जब कान्स के लिए जा रहीं थीं तब भी उनका लुक काफी पसंद किया गया था और लोगों का कहना था कि अभी ये हाल है तो वहां क्या होगा? हालांकि उर्वशी ने चौंका दिया है और उनके लुक की चर्चा अब पूरी दुनिया कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications
