..................... urvashi rautela reached australia after rishabh pant photos viral on internet - Hindi Filmibeat

ऋषभ पंत के बाद अब Urvashi Rautela पहुंची ऑस्ट्रेलिया, यूजर्स बोले- 'दीदी पंत का पीछा नहीं छोड़ेगी'

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ऑस्ट्रेलिया पहुंची हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके बाद फैंस ने उन्हें ऋषभ पंत के नाम से ट्रोल करना शुरू कर दिया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच कोल्ड वॉर चल रहा था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने क्रिकेटर से माफी भी मांगी और धीरे-धीरे से मामला शांत हो गया। लेकिन एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट से एक बार फिर दोनों चर्चा में आ गए हैं।

urvashi rautela

ऑस्ट्रेलिया पहुंची उर्वशी रौतेला
जैसा की सभी जानते हैं कि टी-20 वर्ल्डकप जल्द ही शुरू होने वाला है। जिसकी तैयारी के लिए भारतीय टीम पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। ऋषभ पंत भी इस वर्ल्डकप का हिस्सा होंगे। ऐसे में अब उर्वशी रौतेला भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
इन तस्वीरों में उर्वशी रौतेला फ्लाइट में बैठी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'मैंने अपने दिल को फॉलो किया और यह मुझे ऑस्ट्रेलिया ले आया'। उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि इस बीच, 'ऑस्ट्रेलिया में और इसलिए रोमांच शुरू होता है'।


एक्ट्रेस हुई बुरी तरह ट्रोल
अब उर्वशी रौतेला के इस पोस्ट को फैंस ऋषभ पंत से जोड़ रहे हैं। क्योंकि क्रिकेटर पहले से ही ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं। ऐसे में फैंस उनके पोस्ट पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- 'दीदी ने छोटू भैया का पीछा नहीं छोड़ा'। एक यूजर ने लिखा- 'क्यों ऋषभ का ध्यान भंग करने में लगी हुई है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अरे उसे बैटिंग पर फोकस करने दो जहां भी जाए पीछे पड़ जाती हो'।

ऋषभ पंत को एक्ट्रेस ने किया था बर्थडे विश
बता दें कि इससे पहले उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें वह फ्लाइंग करती हुई नजर आईं। उन्होंने कैप्शन में हैप्पी बर्थडे लिखा था। हालांकि उन्होंने अपने इस पोस्ट पर ऋषभ पंत का नाम नहीं मेंशन किया था। लेकिन इसके बावजूद फैंस उनके इस पोस्ट को क्रिकेटर से जोड़ कर देख रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X