उर्वशी रौतेला ने स्टेडियम से पोस्ट की ऐसी तस्वीरें, कहा- 'घायल दिल को खुलने में और भरोसा करने में लगेगा टाइम'

urvashi

इंडियन फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला अक्सर अपने हॉट लुक के कारण चर्चा में रहती हैं। लेकिन इसके अलावा भी एक और वजह है जिसके कारण में चर्चा में रहती है और वो है उनका टूटा दिल।

जी हां, उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर ऋषभ पंत के अफेयर की चर्चाएं खूब सुर्खियों में रही है। हालांकि यह सिर्फ अफवाह ही रही है कभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई। लेकिन उर्वशी रौतेला अक्सर इंस्टाग्राम पर फैंस को हिंट देती रहती हैं। हाल ही में उर्वशी ने एक और पोस्ट शेयर की है जिसमें वे ग्रीन ड्रेस में स्टेडियम की तरफ मुंह करके खड़ी है और इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'घायल दिल को खुलने और भरोसा करने में फिर से वक्त लगेगा'।

हालांकि उर्वशी की इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और यह भी कह रहे कि ऋषभ पंत ये सभी कमेंट सिक्रेटली पढ़ रहे होंगे। तो वहीं बहुत से फैंस ये भी लिख रहे हैं कि ऋषभ पंत को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं कुछ फैंस कह रहे हैं तुम ऋषभ पंत का ऐसी तस्वीरें शेयर कर ध्यान मत भटकाओं।

दरअसल जब भी आईपीएल की बात होती है तो ऐसे में उर्वशी रौतेला का जिक्र ना हो यह शायद ही होता होगा। आज 20 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होने वाला है और इसी दौरान उर्वशी रौतेला स्टेडियम में नजर आईं और इस तरह से कमेंट करती हुई दिखीं।

उर्वशी की इस पोस्ट को बेशक 4 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और 5 हजार से अधिक लोगों ने कमेंट भी किया है लेकिन यूजर्स ये भी लिख रहे हैं कि यह समझ में नहीं आ रहा कि इस पोस्ट का मकसद क्या है। वही कुछ कह रहे हैं कि प्लेयर्स का ध्यान भटका ना बंद करो । तो कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि 29 वर्षीय उर्वशी रौतेला अपने घायल दिल से अब तक उबर नहीं पाई हैं।

बहरहाल, आपको बता दें उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत का नाम कई बार एक-दूसरे के साथ जुड़ा है। कुछ महीने पहले भी उनका नाम सुर्खियों में रहा था लेकिन यह दोनों हमेशा इस रिश्ते से इनकार करते आए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X