..................... ढोल पर बैठकर उर्वशी रौतेला ने ऐसे खेली होली, मजाक करते हुए बोले लोग Urvashi Rautela played Holi like this, people jokingly said - 'I also want to learn to play the drum' - Hindi Filmibeat

ढोल पर बैठकर उर्वशी रौतेला ने ऐसे खेली होली, मजाक करते हुए बोले लोग- 'मुझे भी ढोल बजाना सीखना है'

urvashi rautela

होली की धूम है और इस वक्त लगातार सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं। इस मौके पर अब एक वीडियो अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का वायरल हो रहा है जिसमें वो मस्ती में नजर आ रहीं है और ढोल पर बैठकर डांस करती हुईं नजर आ रहीं हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया वो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। उर्वशी रौतेला ने खुद ही इस वीडियो को साझा किया था और लिखा,

''आपको एक जीवंत होली की शुभकामनाएं जो इंद्रधनुष के सुंदर रंगों से भरी हो।'' फिर क्या था, उनके फैंस ने कमेंट्स में शानदार तरीके से उनको होली की मुबारकबाद देनी शुरु कर दी और कुछ लोग उनको लेकर अजीब कमेंट्स भी कर रहे थे।

एक ने लिखा, ''मुझे भी ढोल बजाने का काम शुरू करना है।'' एक का कहना था, ''अब्बा मुझको भी ढोल बजाना सीखना है। पैसा कम मिलेगा लेकिन मैं खुश रहूंगा।

जबकि एक ने लिखा, ''ये ढोल पे बैठने वाली कोई परंपरा होती है क्या?'' एक का कहना था, ''भारतीय फिल्म उद्योग में अब तक की सबसे प्रतिभाशाली और भव्य अभिनेत्री।''

इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि उर्वशी रौतेला ने किसी भी कमेंट पर अपना रिएक्शन नहीं दिया है।

Read more about: urvashi rautela
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X