उर्वशी रौतेला - बोनी कपूर का रातों रात वायरल वीडियो, एक्ट्रेस ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

By Staff

कुछ समय पहले, उर्वशी रौतेला और बोनी कपूर का एक वीडियो रातों रात वायरल हुआ था। इस वीडियो में बोनी कपूर, उर्वशी रौतेला को गलत ढंग से छूते नज़र आ रहे थे। इसके बाद तो अगले दिन हर अखबार की हेडलाइन्स यही वीडियो था। चूंकि उस समय बॉलीवुड में #MeToo की हवा तेज़ चली हुई थी हर कोई उर्वशी से सहानुभूति जताने लगा।

लेकिन उर्वशी रौतेला ने तुरंत ही बोनी कपूर का साथ देते हुए कहा कि ये खबर सरासर गलत है और इस वीडियो को गलत ढंग से देखा जा रहा है। उन्होंने हर उस मीडिया चैनल पर भी आग बरसाई जिसने हेडलाइन के साथ उस खबर को पेश किया था।

urvashi-rautela-opens-up-on-boney-kapoor-inappropriate-touching-viral-video

अब आखिरकार इस वीडियो पर बात करते हुए उर्वशी रौतेला का कहना है कि उस वीडियो को लेने का एंगल गलत था और इसलिए लोगों ने कुछ और ही देखा और कुछ और ही समझा। इसके बाद उस वीडियो का तमाशा बना दिया गया।

उर्वशी ने आगे कहा कि उस वक्त वहां पर बहुत लोग मौजूद थे। पूरा मीडिया था, अक्षय गाड़ा, जिनकी शादी थी, वो भी मौजूद थे और सब लोग तस्वीरें खिंचवा रहे थे। मैं बोनी कपूर को काफी पहले से जानती हूं और हम उस शादी में मिले।

लोगों ने ज़बरदस्ती उस वीडियो से टीआरपी और व्यूज़ लेने की कोशिश की। इस समय उर्वशी रौतेला पागलपंती की शूटिंग में व्यस्त हैं। गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला ने कुछ समय पहले बड़े ही गरम मिज़ाज़ के साथ अपने बोल्ड अंदाज़ को अलविदा करने का मन बनाया था -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X