Urvashi Rautela ने पहनी ऊंचे कट वाली ड्रेस, बार-बार खींचकर इज्जत बचाने की कोशिश की

Urvashi Rautela Oops Moment: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। वो भले ही फिल्मों से नदारद हों लेकिन कॉन्ट्रोवर्सीज उनका पीछा नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को इवेंट में स्पॉट किया गया और इस दौरान वो ऊप्स मोमेंट की शिकार भी हो गईं।
Urvashi Rautela का Oops Moment
उर्वशी रौतेला का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो नीले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के साथ उनकी मां भी दिख रही हैं। इस ड्रेस में का कट काफी ऊपर तक था और इस ड्रेस में उर्वशी काफी ज्यादा अनकंफर्टेबल नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस की मां भी आईं नजर
उर्वशी रौतेला इस वीडियो में अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं और उनकी मां भी एक्ट्रेस की तरह ही काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने सिल्वर ग्लिटर वाली ड्रेस पहनी हुई थी। इस वीडियो को देखकर कुछ लोग उर्वशी की खूबसूरती की तारीफ कर रहे थे तो कुछ लोगों ने उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया।
गाने को लेकर भी हो रहीं ट्रोल
आपको बता दें, उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने गाने दबिडी- दिबिडी को लेकर ट्रोल हो रही हैं। इस गाने में उनके अश्लील स्टेप को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। एनबीके और उर्वशी स्टारर, हाई-एनर्जी ट्रैक थमन और वाग्देवी ने गाया गया है।
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों की बीच के उम्र के अंतर को लेकर भी ट्रोल किया। 64 साल के एक्टर-राजनेता एनबीके, 30 साल की उर्वशी के अपोजिट नजर आ रहे हैं और इसने कास्टिंग चॉइस को लेकर बहस छेड़ दी है। आपको बता दें, 'दबिडी दिबिडी' को शेखर मास्टर ने कोरियोग्राफ किया है। मेकर्स ने अभी तक ट्रोलिंग पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











