नोरा फतेही संग तुलना किए जाने पर उर्वशी रौतेला ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- मुझे फ़र्क़ नहीं पड़ता...

Urvashi Rautela On Comparison With Nora Fatehi: उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनको उनकी फिल्मों से कहीं ज्यादा विवादों में देखा जाता है। कभी तो वह अपने स्टेटमेंट तो कभी अपनी फिल्मों के लिए विवादों में आ जाती है। अक्सर किसी न किसी वजह के चलते उर्वशी रौतेला सुर्खियों में बनी रहती है। अक्सर उनको खूब ट्रोल भी किया जाता है।
अब हाल ही में एक बार फिर से उर्वशी रौतेला चर्चा में आ गई है। दरअसल एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो उनकी तुलना बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही से करते रहते हैं। उर्वशी रौतेला का अब यह स्टेटमेंट तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।
IANS के साथ इंटरव्यू के दौरान हाल ही में उर्वशी रौतेला ने सांप शब्दों में यही कहा कि वह ऑनलाइन नेगेटिविटी से बहुत ज्यादा परेशान नहीं होती है। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या ट्रोलिंग से उनका असर पड़ता है। तो उन्होंने जवाब में कहा कि "मैं हर किसी की राय को पर्सनल तौर पर नहीं लेती हूं और मैं नेगेटिव कमेंट से जल्दी से प्रभावित भी नहीं होती है।"
उर्वशी रौतेला ने आगे बात करते हुए कहा कि "अगर कोई भी कुछ रूट बात कह देता है तो मैं खुद को परेशान भी नहीं होने देता हूं। मैं मानती हूं कि हर एक्टर इंडस्ट्री में अपनी यूनिकनेस लेकर आता है। अगर हम उदाहरण के लिए देखें तो लोग मेरी तुलना नोरा फतेही या फिर किसी और के साथ में भी करते हैं तो मुझे इस बात की कोई परेशानी नहीं है क्योंकि हर एक कलाकार का अपना एक स्पेस होता है।"
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "हमारी जनरेशन के लिए अच्छा परफॉर्म करना बहुत ज्यादा जरूरी है। ठीक उसी तरीके से जैसे पेस्ट के अभिनेताओं ने बॉलीवुड की ग्रोथ का रास्ता बनाया था। यह हमारी भी जिम्मेदारी हो जाती है कि हम हर एक भूमिका में अपना बेस्ट दें और इंडस्ट्री को आगे बढ़ाते जाएं।"
इसके अलावा उर्वशी रौतेला ने इस इंटरव्यू में अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म 'जाट' को लेकर बात की है। दरअसल उर्वशी रौतेला इस फिल्म में सनी देओल, विनीत कुमार सिंह और रणदीप हुड्डा जैसे कलाकारों के साथ में नजर आने वाली है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने इस इंटरव्यू में तीनों के साथ काम करने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।
उर्वशी रौतेला ने इस पर बात करते हुए कहा कि "यह वाकई बहुत अमेजिंग है। मेरे तीनों हीरो, सनी देओल से लेकर रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह इस फिल्म का हिस्सा बने हैं। सनी देओल ने मुझे फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' में मेरी पहली मुख्य भूमिका दी थी। जहां पर मैंने मिनी का किरदार निभाया था। मैंने इंस्पैक्टर अविनाश में रणदीप हुड्डा की पत्नी और एक अन्य प्रोजेक्ट में विनीत कुमार सिंह की पत्नी का भी रोल निभाया है।"
उर्वशी रौतेला ने इस पर आगे बात करते हुए यह भी कहा कि "इसी के चलते एक ही फिल्म में तीनों के साथ में काम करना एक सपना के सच हो जाने जैसा होता है। यह एक रियूनियन की तरह है और मैं बहुत इससे खुश भी हूं।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म में उर्वशी रौतेला को डांस नंबर 'टच किया' में देखा जाएगा। फिल्म 'जाट' को 10 अप्रैल 2025 को रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications