कान्स में फटे कपड़े पहनने के बाद Urvashi Rautela ने दी सफाई, 70 साल की औरत की जान बचाने के बदले...

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela Wardrobe Malfunction at Cannes 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को हाल ही कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऊप्स मोमेंट (Urvashi Rautela Oops Moment) का शिकार होना पड़ा। अब इस मसले पर एक्ट्रेस की सफाई आई है और उन्होंने बताया है कि कैसे उनका गाउन फट गया था।

उर्वशी ने बताया ड्रेस फटने का कारण

उर्वशी ने कान्स 2025 में अपने साथ हुए वार्डरोब मालफंक्शन के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि एक बुजुर्ग महिला से उनकी कार की टक्कर होने वाली थी तो उन्हें बचाने के लिए उनकी कार अचानक रुक गई, जिसके बाद उनका गाउन फट गया।

70 साल की बुजुर्ग की वजह से फटी ड्रेस

आईएएनएस से बात करते हुए, उर्वशी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने 'ऊप्स मोमेंट' के पीछे की एक कहानी शेयर की। उन्होंने बताया कि इवेंट के लिए जाते समय, एक 70 साल की महिला सड़क पार कर रही थीं जिन्हें बचाने के लिए उनकी गाड़ी अचानक रुक गई। ड्राइवर की सूझबूझ के कारण, दुर्घटना टल गई-लेकिन अचानक झटके के कारण उनका गाउन साइड से फट गया।

शेयर की कहानी

उन्होंने शेयर किया- "मेरे प्यारे फैंस, मैं एक ऐसी कहानी शेयर करना चाहती हूं जिसने हमारे रेड कार्पेट के सफर को फिर से परिभाषित किया। जैसे ही हम इवेंट की ओर बढ़ रहे थे, हमारी कार अचानक रुकी क्योंकि 70 साल की एक बुजुर्ग महिला हमारे रास्ते में आ गई। उन्हें बचाने के लिए हमारे ड्राइवर ने तुरंत कदम उठाया और उन्हें बचाया और इसकी कीमत मेरे गाउन ने चुकाई। मुझे अपना नुकसान नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा ज्यादा जरूरी लगी। एक ऐसी कहानी के साथ रेड कार्पेट पर चलने का मौका मुझे मिला, जिसके लिए मैं आभारी हूं और ये कहानी बताने लायक है।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मैंने इस कहानी को फटे हुए कपड़े की नहीं बल्कि एक अटूट भावना और अपने देश के लिए चमकने की प्रतिबद्धता की कहानी के रूप में चुना है। भाग्य साहसी लोगों का साथ देता है, और मैंने उस रेड कार्पेट पर कदम रखने का फैसला किया, परिस्थितियों का शिकार नहीं बल्कि दृढ़ संकल्प की रानी के रूप में। हम एक बची हुई जिंदगी का जश्न मनाते हैं। आइए उन प्राथमिकताओं के लिए टोस्ट उठाएं जो किसी भी स्पॉटलाइट को मात देती हैं।"

18 मई को सामने आया था उर्वशी का दूसरा लुक

18 मई को उर्वशी रौतेला ने ब्राजीलियन फिल्म ओ एजेन्टे सेक्रेटो की स्क्रीनिंग में अपनी दूसरी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने एक काले रंग की गाउन पहना था। जैसे ही उन्होंने कैमरे की तरफ हाथ हिलाने के लिए हाथ उठाया, उसके अंडरआर्म के पास एक फटा हुआ हिस्सा दिखाई दिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इस ओर ध्यान दिलाया, जिसके बाद ऑनलाइन रिएक्शन की झड़ी लग गई।

More from Filmibeat

Read more about: urvashi rautela
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X