कहर है उर्वशी रौतेला का नया कान्स लुक, बौखलाए लोग बोले- जो घड़ियाल पहना था उसी का जहर फैल गया क्या?

Urvashi Rautela Cannes 2023: फैशनेस्ट उर्वशी रौतेला कान्स में खूब बवाल मचा रही हैं। जहां पहली ही दिन हसीना ने अपनी मगरमच्छ वाली ज्वैलरी से सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया तो वहीं अब उर्वशी का आइस कूल लुक भी हर किसी की आंखों में जगह पा रहा है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन उर्वशी रौतेला का नया रेड कार्पेट लुक सामने आ चुका है जो कि सेकेंडो में वायरल हो गया है। उर्वशी का ये लुक जहां सबसे जुदा है तो हीं इसे लेकर हसीना की एक बार फिर से ट्रोलिंग भी शुरू होती दिखाई दे रही है।
हालांकि इस सबसे बेफिक्र उर्वशी रौतेला ने अपने ये फैशन गेम बेहद कॉन्फिडेंस और बेबाक अंदाज में रेड कार्पेट पर फ्लॉन्ट किया। बता दें कि विदेश में उर्वशी रौतेजा जानी मानी मॉडल हैं। इसके साथ ही ये हसीना अपने नित नए फैश एक्सपेरिमेंट के चलते भी लाइमलाइट में बनी रहती है।
बता दें कि उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications