बेटी उर्वशी के बाद अब मां भी पहुंचीं ऋषभ पंत से मिलने, अस्पताल से फोटो दिखाकर कहा- चिंता मत करो बेटा
Urvashi Rautela Mother Post: कुछ ही दिनों पहले ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद से अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वहीं अब उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट कर दिया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है. मीरा रौतेला को इस पोस्ट के लिए काफी ट्रोल भी किया गया तो मीरा ने ट्रोल को भी रिप्लाई किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि उर्वशी रौतेला के बाद अब उनकी मां भी ऋषभ पंत से मिलने पहुंची हैं और बेटी को उनका हेल्थ अपडेट दे रही है।
बेटी को दिया अपडेट
उर्वशी के मुंबई के एक अस्पताल से फोटो शेयर करने के बाद अब उनकी मां मीरा रौतेला ने अस्पताल की एक नई तस्वीर पोस्ट की है। पोस्ट को शेयर करते हुए उर्वशी की मां ने लिखा, 'सब कुछ ठीक है बेटा चिंता मत करो @urvashirautela।' मीरा रौतेला के इस कैप्शन से साफ है कि वो उर्वशी को बता रही हैं कि पंत की हालत ठीक है।
घुटने की सर्जरी
फोटो कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर क्लिक की गई है। हाल ही में अस्पताल में ऋषभ पंत के घुटने की सफल सर्जरी हुई थी, जहां उन्हें लगभग घातक कार दुर्घटना के बाद ट्रांसफर कर दिया गया था।

डिलीट किया पोस्ट
मीरा के तस्वीरें पोस्ट करने के तुरंत बाद कई यूजर्सस कमेंट सेक्शन में गए और पोस्ट के लिए उनसे सवाल करने लगे। उनमें से एक ने उससे कहा, 'व्हाट्सएप या कॉल करके भी ये बात बताया जा सकता है।' इसका जवाब देते हुए मीरा ने पलटकर लिखा, 'मूर्ख, तुम्हें यह कैसे पता।' हालांकि बहुत ज्यादा ट्रोल होने के बाद मीरा रौतेला ने अपना ये पोस्ट डिलीट कर दिया है।
ऋषभ का चल रहा इलाज
समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई और फिलहाल वह मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। वह अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। दुर्घटना के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल से एयरलिफ्ट किया गया था, जहां शुरुआत में उन्हें भर्ती कराया गया था।


Click it and Unblock the Notifications