उर्वशी रौतेला की मां की बिगड़ी तबीयत! एक्ट्रेस ने शेयर की अस्पताल से तस्वीर, बोलीं- मां के लिए प्रार्थना करो..

Urvashi Rautela Mother admitted to the Hospital: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी बयानों की वजह से भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। पिछले दिनों उनके डाकू महाराज और सैफ अली खान वाले इंटरव्यू पर उन्हें जबरदस्त ट्रोल किया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने माफी भी मांगी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने वह पोस्ट भी डिलीट कर दिया था।
उर्वशी रौतेला की मां अस्पताल में हुईं भर्ती
वहीं एक बार फिर उर्वशी रौतेला सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतेला अपनी मां को गले से लगाए नजर आ रही हैं। उर्वशी रौतेला की मां अस्पताल में भर्ती हैं उन्हें ड्रिप चढ़ रही है। वहीं उर्वशी अपनी मां को देख इमोशनल हो जाती हैं और अस्पताल से बिस्तर पर ही उन्हें गले से लगा लेती हैं।
उर्वशी रौतेला ने की फैन्स से रिक्वेस्ट
इस तस्वीर के साथ ही उर्वशी रौतेला कैप्शन में लिखती हैं- प्लीज मेरी मां के लिए प्रार्थना करें। बता दें कि उर्वशी रौतेला के इस पोस्ट पर जहां कुछ लोग उनकी फिक्र करते दिख रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें इसके लिए भी ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हम प्रार्थना करते हैं आपकी मां जल्दी ठीक होंगी। वहीं दूसरे ने लिखा- क्या हुआ है आपको बस जल्दी ठीक हो जाएं आप।
वहीं एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं जो अस्पताल गई हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- वो तो ठीक है, लेकिन डाकू महाराज ने अब कितने कमाए। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- मां से मिलने अस्पताल गई हो, यहां तो फैशन छोड़ दो और गॉगल्स हटाकर फोटो खिचवाओ।


Click it and Unblock the Notifications











