स्केच तो नहीं बनाया भाई ने.. टाइटैनिक एक्टर Leonardo DiCaprio से मिलीं उर्वशी रौतेला, लोग ऐसे ले रहे हैं मजे!

Urvashi Rautela Leonardo DiCaprio - उर्वशी रौतेला ने कान्स 2025 में अपने लुक से बवाल काट दिया था। इस वक्त उनको लेकर काफी चर्चा हो रही है। एक के बाद एक कई लुक्स में वो नजर आईं और सुर्खियां बटोरीं। इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जिसके बाद लोग उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।
दरअसल कान्स में उनकी मुलाकात हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनॉर्डो डिकैप्रियो से हुई थी। लियोनॉर्डो डिकैप्रियो ने कई शानदार फिल्में की हैं लेकिन टाइटैनिक के लिए उनको पूरी दुनिया में जाना जाता है।
इस दौरान उर्वशी रौतेला लियोनॉर्डो डिकैप्रियो के साथ खुद ही तस्वीर साझा की है। उन्होने कैप्शन लिखा, "जब लियोनार्डो डिकैप्रियो आपको कान्स की रानी कहते हैं! धन्यवाद, लियो... अब यह एक टाइटैनिक प्रशंसा है।'' इसके बाद लोगों ने उर्वशी का मजाक बनाना शुरु कर दिया।
स्केच तो नहीं बनाया...
टाइटैनिक का एक मशहूर सीन है जिसमें लियोनॉर्डो डिकैप्रियो अपने प्रेमिका का एक स्केच बनाते हैं और हीरोइन सोफे पर उनके साथ न्यूड लेटी होती है। इसी को लेकर लोग उर्वशी की टांग खींच रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''स्केच तो नहीं बनाया भाई ने आपका???'' एक ने लिखा, ''क्या लियो को पता है कि उसने तुम्हें कान्स की रानी कहा था??!!!''
एक ने लिखा, ''क्या उसे आपके मंदिर के बारे में पता है?'' एक ने लिखा, ''एक ही तस्वीर पोस्ट करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री।'' एक ने लिखा, ''तुम्हें देखकर चूक गया! लेकिन आप हर पोशाक में शानदार लग रहे थे!'' इस तरह से लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं।
हालांकि उर्वशी ने किसी को भी इंस्टाग्राम पर जवाब नहीं दिया है। आप देखिए सेल्फी जो कि चर्चा में है..


Click it and Unblock the Notifications











