Urvashi Rautela ने एयरपोर्ट लुक के लिए खर्च कर दिए इतने लाख, जिसमें आप खरीद लेते गाड़ी

उर्वशी रौतेला हर बार की तरह इस बार भी अपने एयरपोर्ट लुक के कारण छाई हुई हैं। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि उर्वशी रौतेला ने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी एक खास जगह बना ली है। ऐसे में एक्ट्रेस साल में करोड़ों की कमाई कर लेती हैं। यही वजह है कि उर्वशी रौतेला अपने एक लुक पर लाखों खर्च करने से पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां पर उन्होंने एक बार फिर से अपने स्टाइल और फैशनेबल लुक से फैंस का दिल जीत लिया। उर्वशी ने अपने इन लेटेस्ट लुक को बनाने के लिए लाखों रुपए लगा दिए हैं। उर्वशी को एयरपोर्ट पर बॉडी- हगिंग, फुल स्लीव और ब्लैक इकी चिक स्टाइल के मिनी ड्रेस में देखा गया। जिसमें नीचे की तरफ नेकलाइन और सिल्वर टैसल्स थे। उर्वशी रौतेला के इस मिनी ड्रेस की कीमत 30 हजार रुपए हैं।

उर्वशी का महंगे ब्रैंड के टोट बैग
अपने इस लुक को और अधिक निखारने के लिए उर्वशी ने स्ट्रेट कॅास्मेटिक स्टाइल को चुना है। अपने इस लुक के साथ उर्वशी ने महंगे ब्रैंड के टोट बैग के साथ जोड़ा है। जिसकी कीमत 5 लाख रुपए हैं। अल्ट्रा चिक सेट को पूरा करने के लिए उर्वशी ने एक चैनल ब्रेसलेट, झुमके और धूम का चश्मा पहन रखा है।

उर्वशी का एयरपोर्ट लुक 8.5 लाख
इसकी कुल कीमत 3 लाख के करीब की बताई जा रही है। यानी आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला का यह पूरा एयरपोर्ट लुक 8.5 लाख की लागत का है। वैसे देखा जाए तो स्टाइल और बोल्डनेस के मामले में उर्वशी किसी से कम नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर उर्वशी ने अपनी कई सारी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं।

उर्वशी रौतेला पुष्पा 2
जो यह बताती हैं कि वह हमेशा से ही स्टाइल को लेकर डिमांड में रहती हैं। आने वाले प्रोजेक्ट की बात की जाए तो उर्वशी रौतेला पुष्पा 2 के निर्माता के साथ सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ एक्शन एंटरटेनर वॅाल्टेयरवीरैय्यामें दिखाई देंगी।

उर्वशी की आने वाली फिल्में
साथ ही इंस्पेक्टर अविनाश में वह रणदीप हुड्डा के साथ दिखाई देंगी। उर्वशी की काम की रफ्तार यहीं पर नहींथमी है। वह 365 डेज स्टार मिशेल मोरोन के साथ हॅालीवुडमें भी अपना पैर जमाने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











