#Hot: ये रहा काबिल ऋतिक का आखिरी दांव...सुपरहॉट हसीना के साथ!
ऋतिक रोशन की काबिल का आखिरी दांव कल लोगों के सामने होगा। और ये बताएगा कि काबिल रईस के सामने टिकेगी या जाएगी।
सनी लियोन की टक्कर किसी से हो सकती है? लेकिन काबिल और रईस के क्लैश के साथ टक्कर भी बराबर की हो रही है। तो रईस में सनी लियोन के लैला ओ लैला वाले आईटम डांस के बाद अब काबिल में कुछ तो आना था।
तो काबिल में सिंह साहब द ग्रेट और सनम रे फेम उर्वशी रौतेला अपना आईटम डांस लेकर तैयार हैं। इस गाने का पहला लुक जारी हो गया है और गाना कल रिलीज़ हो जाएगा।

ये गाना सारा ज़माना हसीनों का दीवाना का रीमेक होगा। अब देखना है कि उर्वशी रौतेला इस गाने में कितनी आग लगा पाती हैं क्योंकि रईस में भी शाहरूख खान सनी लियोन के साथ लैला ओ लैला का नया वर्जन लेकर आने वाले हैं।
अब पुराने गानों का नया वर्जन फिल्म की यूएसपी बन जाता है। देखना ये है कि इन सुपरहिट गानों को लेकर रईस और काबिल क्या गुल खिला पाती हैं। वैसे भी रईस और काबिल की टक्कर में बॉलीवुड अपनी साइड चुन रहा है।
वहीं ये भी देखना दिलचस्प होगा कि उर्वशी रौतेला और सनी लियोन की टक्कर में कौन बाज़ी मारेगा। तो बस इंतज़ार कीजिए इन गानों के रिलीज़ होने का।


Click it and Unblock the Notifications











