..................... 'विषकन्या लग रही हो बहन'- Cannes लुक पर ट्रोल हो रही हैं उर्वशी रौतेला Urvashi Rautela is getting trolled on Cannes look, comments will surprise you! - Hindi Filmibeat

'विषकन्या लग रही हो बहन'- Cannes लुक पर ट्रोल हो रही हैं उर्वशी रौतेला, कमेंट्स कर देंगे हैरान!

urvashi rautela

उर्वशी रौतेला ने हाल ही में जब कान्स में एंट्री मारा तो उनके लुक ने सबको दंग कर दिया है। उनकी चर्चा है और लोग कई तरह से इन तस्वीरों पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। उन्होने जिस तरह की लिपस्टिक लगाई थी वो भी चर्चा में है और अब उन्होने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं।

हालांकि उन्होने जैसे ही इन तस्वीरों को साझा किया वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही है और लोग जमकर उनका मजाक बना रहे हैं। उर्वशी ने तस्वीरों के साथ लिखा है, ''कान 2023 : प्रथम महिला, इंडियाना जोन्स और डायल ऑफ द डेस्टिनी हैरिसन फोर्ड।''

इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं और एक ने लिखा है, ''विषकन्य लग रही हो बहन।'' एक ने लिखा, ''तितली उड़ने चली है।'' एक का कहना था, ''मुझे लगता है कि एक दिन तुम मिस इंडिया बनोगी।''

जबकि एक ने लिखा, ''अबे क्या था?'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन उर्वशी ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। रेड कार्पेट की बात करें तो उर्वशी रौतेला ने अपने ये फैशन गेम बेहद कॉन्फिडेंस और बेबाक अंदाज में रेड कार्पेट पर फ्लॉन्ट किया।

बता दें कि विदेश में उर्वशी रौतेजा जानी मानी मॉडल हैं। इसके साथ ही ये हसीना अपने नित नए फैश एक्सपेरिमेंट के चलते भी लाइमलाइट में बनी रहती है। वर्कफ्रंट पर वो अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और इस वक्त एक वेब सीरीज इंसपेक्टर अविनाश में नजर रही हैं। इस सीरीज में उनके साथ रणदीप हुड्डा लीड रोल में नजर आ रहे हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X