कॉपी, पेस्ट और पोस्ट.. प्रियंका चोपड़ा की 4-4 इंस्टा स्टोरीज की कॉपी, बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं उर्वशी रौतेला

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela Copying Priyanka Chopra- प्रियंका चोपड़ा हिंदी फिल्मों में नाम कमाने के बाद अब हॉलीवुड में धमाका कर रही हैं। आए दिन उनकी वीडियो और तस्वीरें सामने आती रहती हैं। कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि उनको फॉलो करती हैं और उनके जैसा बनना चाहती हैं।

लेकिन अगर कोई एक्टिंग के अलावा उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी कॉपी करने लगे तो क्या कहेंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की जिन्होने इंस्टाग्राम पर साझा की गईं प्रियंका चोपड़ा की सभी स्टोरीज को कॉपी किया और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पेस्ट कर दिया। ये स्टोरीज अब वायरल हो रही हैं और लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं।

कॉपी... पेस्ट.. पोस्ट

बता दें कि उर्वशी रौतेला ने पहले एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें मशहूर प्राइमेटोलॉजिस्ट और मानवविज्ञानी Jane Goodall नजर आ रही हैं और उनके निधन को लेकर ये पोस्ट किया था। इसके बाद प्रियंका ने शुभ दशहरा वाली एक तस्वीर साझा की था जो बाद में उर्वशी ने लगाई।

तीसरी तस्वीर में प्रियंका ने गांधी जयंती पर एक तस्वीर साझा की थी जिसको कॉपी करते हुए वही तस्वीर उर्वशी रौतेला ने भी साझा की। इसके बाद प्रियंका ने चौथी तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें एक व्हाइट बोर्ड में लिखा है, आई वॉंट माय फ्यूचर। उर्वशी ने भी वही हूबहू तस्वीर साझा की है। जाहिर सी बात है कि ये ऐसे ही नहीं हो

लोग कर रहे हैं ट्रोल

उर्वशी रौतेला के इस पोस्ट के बाद लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। स्क्रीनशॉट लेके ज़ूम कर दिया ताकी यूजरनेम और इंटरफ़ेस ना दिखे। एक ने लिखा, ये भी सही है। एक ने लिखा, बिल्कुल मेहनत नहीं करना चाहती। एक ने लिखा, वाह दीदी वाह। एक ने लिखा, वह बस प्रेरित है, क्या आप सब इतना नकारात्मक होना बंद कर सकते हैं?'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए तस्वीरें..

More from Filmibeat

Read more about: urvashi rautela priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X