उर्वशी रौतेला ने पालतू डॅागी का मनाया जन्मदिन, ट्रोलर ने की विराट कोहली से तुलना, एक्ट्रेस ने दिखाया सबूत

By Filmibeat Desk

उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर अपने फैंस की गिनती को तेजी से बढ़ाते हुए काफी आगे पहुंच गई हैं। उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर 39 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला काफी एक्टिव रहती हैं। कोरोना लॅाकडाउन के दौरान उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस का एंटरटेनमेंट भी किया है।

लेकिन इस बार जब उन्होंने 39 मिलियन फॉलोअर्स के पहुंचने के मौके पर अपने पालतू डॅागी ऑस्कर के एक साल पूरे होने का भी जश्न मनाया। उर्वशी रौतेला ने इसका वीडियो भी शेयर किया। ऐसे में एक ट्रोलर ने उर्वशी रौतेला की तुलना भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली से कर दी।

Urvashi rautela

इस पर उर्वशी रौतेला ने अपना करारा रिएक्शन दिया है। ट्रोलर ने लिखा कि उसके 39 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह केक के साथ जश्न मनाती है और विराट कोहली के 137 मिलियन फॉलोअर्स हैं लेकिन वह जश्न नहीं मनाते हैं।

उर्वशी रौतेला ने खुद पर की गई इस टिप्पणी पर जवाब देते हुए लिखा कि आई एम सॉरी मिसेज भांडवल्कर लेकिन केक ऑस्कर के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए है, मेरे लिए नहीं। उर्वशी रौतेला के इस जवाब की चर्चा हो रही है। उर्वशी रौतेला उन बॅालीवुड एक्ट्रेसेस में से हैं जो कि अपने स्टाइल और बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। फिलहाल आने वाले दिनों में उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट भी हैं।

उर्वशी रौतेला एक बड़े बजट की तमिल फिल्म के साथ अपना तमिल डेब्यू करेंगी, जिसमें वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी। "ब्लैक रोज़" के साथ-साथ "थिरुतु पायले 2 " के हिंदी रीमेक में भी होंगी। हाल ही में उर्वशी को गुरु रंधावा के साथ उनके गीत "दूब गए" और मोहम्मद रमजान के साथ "वर्साचे बेबी" के लिए अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

उर्वशी जियो स्टूडियो की वेब सीरीज "इंस्पेक्टर अविनाश" में रणदीप हुड्डा के साथ भी मुख्य भूमिका में हैं, जो सुपर कॉप अविनाश मिश्रा और पूनम मिश्रा की सच्ची कहानी पर आधारित एक बायोपिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X