Urvashi Rautela ने कुछ घंटे के लिए खर्च कर दिए पूरे 50 लाख, बन गईं डिज्नी प्रिंसेस

उर्वशी रौतेला एक बार फिर से अपनी स्टाइलिश लुक के कारण चर्चा में हैं। उर्वशी रौतेला ने इस बार अपना लेटेस्ट लुक दुबई से शेयर किया है। जहां पर वह 19 नवंबर को दुबई के सबसे बड़े इवेंट में पहुंची थीं। इस बार भी उर्वशी रौतेला ने अपने इस लुक से फैंस को चौंका दिया। जहां पर उर्वशी रौतेला का यह अंदाज आप देखते रह जायेंगे। जिसकी कीमत 50 लाख के करीब बताई जा रही है।
उर्वशी रौतेला ने पिंक रोज लुक के साथ अपना परफेक्ट फोटो शेयर किया है। यहां पर भी उर्वशी रौतेला हमेशा की तरह दिलकश दिखाई पड़ रही हैं। उर्वशी रौतेला ने पिंक रंग की ट्यूब टॉप लंबी बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी है। जिसके ऊपर शिमर है। लोवर पेयर में उन्होंने पिंक फर एक साथ में एक लंबा फर स्कार्फ पहन रखा है। अपनी इन लेटेस्ट फोटो में डिज्नी प्रिंसेस दिखाई दे रही हैं।
उर्वशी रौतेला ने स्मोकी आईशैडो, न्यूट्रल लिप कलर, ब्रिलियंट हाइलाइटर ने उन्हें सारी भीड़ से अलग कर दिया है। उन्होंने इसके साथ हीरे की बालियां और अंगूठी भी पहन रखी है। उर्वशी के इस लुक में सबसे अधिक हाईलाइट उनका डायमंड का टियारा लग रहा है। जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि उर्वशी रौतेला का यह लुक 50 लाख रुपए का है।
उर्वशी ने फिर से अपने लुक के साथ स्वैग दिखाया है। उर्वशी ने अपने इस लुक की एक नहीं बल्कि कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जहां पर वह हर तस्वीर में अलग तरीके से कैमरे के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उर्वशी की हर तस्वीर को 2 लाख से अधिक लाइक मिलते जा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उर्वशी काफी एक्टिव हैं और अपनी कई तस्वीरें शेयर करती हैं। उर्वशी अपने हर तस्वीर में बोल्डनेस की हदें पार करती हुई दिखाई दे रही हैं। चलिए आपको भी दिखाते हैं उर्वशी के इंस्टाग्राम की यह तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











