Urvashi Rautela का हुआ भयानक एक्सीडेंट, दर्द से कराहती हुईं पहुंची अस्पताल

Urvashi Rautela Hospitalised: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, जिन्हें बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक माना जाता है, उन्हें लेकर हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस को लेकर अपडेट आया है कि वो हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती हो गई हैं।
उर्वशी, जो नंदमुरी बालकृष्ण की तेलुगु फिल्म एनबीके 109 में नजर आएंगी। हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। आपको बता दें इस फिल्म में बॉबी देओल भी अहम रोल में हैं।
उर्वशी की टीम के एक प्रेस बयान में बताया गया कि एक्ट्रेस को 'भयानक' फ्रैक्चर हुआ है। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका बेहतरीन इलाज किया जा रहा है। उर्वशी की टीम ने आगे बताया कि उन्हें एक हाई-ऑक्टेन सीन की शूटिंग के दौरान फ्रैक्चर हुआ और दुर्भाग्य से, तब से उन्हें दर्द हो रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, उर्वशी हाल ही में एनबीके 109 के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए हैदराबाद गई थीं। उर्वशी के हेल्थ अपडेट के साथ-साथ दुर्घटना के बारे में और जानकारी का अभी इंतजार है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, एनबीके 109 फिल्म का अभी फाइनल टाइटल नहीं है। यह नवंबर 2023 में फ्लोर पर जाएगी। बॉबी कोली की इस फिल्म में थमन एस ने संगीत दिया है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, उर्वशी को आखिरी बार विवादास्पद फिल्म 'जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' में देखा गया था, जहां उन्होंने एक कॉलेज राजनेता का रोल अदा किया था। एक्ट्रेस के आने वाले प्रोजेक्ट्स में बॉबी देओल, दुलकर सलमान, नंदमुरी बालकृष्ण के साथ एनबीके 109 है। इसके अलावा सनी देओल, मिथुन चक्रवर्ती और संजय दत्त के साथ 'बाप' और रणदीप हुड्डा के साथ इंस्पेक्टर 'अविनाश 2' शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications