भारी-भरकम गाउन पहन Urvashi Rautela जा रही थीं बाहर, दरवाजे में ऐसी फंसी कि मदद के लिए बुलाए तमाम लोग

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कान्स 2024 में रेड कार्पेट पर धूम मचा रही हैं। गुलाबी रंग में उनके खूबसूरत लुक से लेकर लाल रंग में उनके आउटफिट तक बॉलीवुड स्टार ने फ्रेंच रिवेरा में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

जब से उर्वशी के कान्स 2024 के आने का ऐलान हुआ, तब से ही फैंस उनके इस साल के लुक का इंतजार कर रहे थे। एक्ट्रेस ने पहले दिन पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, दूसरे दिन उन्होंने बेज और रेड कलर की ड्रेस कैरी की हुई थी। अब उर्वशी का नया लुक सामने आया है, जिसमें उनकी ड्रेस में पूरा का पूरा ब्रह्मांड नजर आ रहा है।

रेड कार्पेट पर उर्वशी रौतेला अपनी स्टाइलिंग और ड्रेस की शानदार पसंद से लोगों को हैरान करने में कामयाब रहीं, लेकिन अपने भारी-भरकम गाउन की वजह से उन्हें ऊप्स मोमेंट का भी शिकार होना पड़ा। एक वीडियो क्लिप जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें दिखाया गया है कि एक्ट्रेस दरवाजे में फंस गई हैं और वो बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैं।

जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो घूमने वाले दरवाजे में फंसी हुई नजर आ रही हैं। वह आगे नहीं बढ़ पा रही हैं, प्रेमिसेस से बाहर भी नहीं निकल पा रही हैं। क्लिप में दिखाया गया है कि उर्वशी परेशान हो रही है क्योंकि वह अपनी आउटफिट को दरवाजे से बाहर लाने में असमर्थ दिख रही हैं। वहां मौजूद अधिकारी उनकी मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

डीवा के फैंस इस बात से परेशान हो गए कि इस छोटी सी परेशानी के कारण उनके पसंदीदा स्टार को किस तरह इंतजार कराया गया। ऐसा लगता है कि उर्वशी रौतेला ज्यादा चिंतित थीं क्योंकि वह उस ड्रेस में रेड कार्पेट पर आने ही वाली थीं, तभी वह ड्रेस दरवाजे में फंस गई।

इस साल कान्स में अपनी प्रस्तुति की बात करें तो, उर्वशी की पहली पोशाक खालिद एंड मारवान द्वारा डिजाइन किया गया फूशिया गुलाबी गाउन था। मुख्य आकर्षण एक गुलाबी लेस कोर्सेट था जिसे एक सेक्विन बस्टियर के साथ जोड़ा गया था और इसे आकर्षक दिखने के लिए, गाउन को कमर पर प्लीटिंग डिटेलिंग और एक रफल्ड नेकलाइन दी गई थी। एक साइड स्लिट ने उनका फिगर में ग्लैमर को और जोड़ दिया।

Read more about: urvashi rautela
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X