Urvashi Rautela को जिम में पसीना बहाते देख लोग बोले- 'इन्हें पाकिस्तानी नसीम की याद आ रही है क्या?'

Urvashi Rautela Workout: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं और एक बार फिर से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग उनकी टांग खींच रहे हैं।
उर्वशी रौतेला का जो वीडियो सामने आया है, उस वीडियो में उर्वशी जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। उर्वशी रौतेला के इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। जी हां, जिम में उर्वशी का हॉट अंदाज एक तरफ फैंस को हैरान कर रहा है लेकिन वहीं दूसरी तरफ उर्वशी का आउटफिट देखकर लोगों ने हसीना का कनेक्शन पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह से जोड़ दिया।
उर्वशी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो ग्रीन कलर के जिम वेयर में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने गहरे हरे रंग की जुराब भी पहनी है। उन्होंने हरे वजन को लेकर डेडलिफ्ट कर रही हैं। एक और वीडियो में उर्वशी केटल बेल उठा रही हैं। इस वीडियो को देखकर लोग उनकी टांग खिंचाई कर रहे हैं।
कई यूजर्स ने उर्वशी को ट्रोल किया है और वीडियो को देखकर कहा- 'सब कुछ नसीम शाह के लिए', एक यूजर ने लिखा- 'लगता है नसीम शाह की याद आ रही है', दूसरे यूजर ने लिखा- 'नसीम शाह को पूरा समर्थन दे रही हैं'। एक ने लिखा- इसे देखने के बाद नसीम शाह भारत आएगा', दूसरे ने लिखा- 'नसीम शाह की याद आ रही क्या?'
बॉलीवुड एक्ट्रेस उवर्शी रौतेला ने साल 2013 में फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उर्वशी ने सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर किया था, यह फिल्म तो चली नहीं लेकिन उनकी मौजूदगी को हर किसी ने नोटिस किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2014 में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में 'मिस्टर एयरवाता' से डेब्यू किया। उर्वशी रौतेला ने बॉलीवुड में 'सनम रे', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'हेट स्टोरी 4', 'पागलपंती' जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। यही नहीं, एक्ट्रेस ने साल 2022 में फिल्म 'द लेजेंड' से तमिल इंडस्ट्री में भी डेब्यू किया।


Click it and Unblock the Notifications