Urvashi Rautela को मिला लोकसभा का टिकट, बॉलीवुड छोड़ अब राजनीति में जाएंगी एक्ट्रेस?

Urvashi Rautela Video: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। उनक फिल्में चलें या ना चलें लेकिन इंटरनेट पर उनकी मौजूदगी लगातार बनी रहती हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर खबर आ रही है कि वो राजनीति में जा सकती हैं।
उर्वशी रौतेला आए दिन चौंकाने वाले बयान देती रहती हैं, इस वजह से वो खबरों में छा जाती हैं। उनके हालिया बयान ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उर्वशी रौतेला ने हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड को एक इंटरव्यू दिया है और उसमें बताया है कि उन्हें टिकट मिला हुआ है।
उर्वशी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें पॉलिटिक्स में दिलचस्पी है तो एक्ट्रेस ने कहा- 'मुझे टिकट मिली हुई है और मुझे एक फैसला लेना है कि क्या मुझे राजनीति हिस्सा बनना चाहिए या नहीं। इसके बाद उर्वशी कहती हैं कि आप सभी लोग कमेंट सेक्शन में जाएं और बताएं कि क्या मुझे राजनीति का हिस्सा बनना चाहिए या नहीं?'
उर्वशी के इस बयान के बाद लोगों ने कमेंट बॉक्स पर अपनी-अपनी राय देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा- 'राखी सावंत मुझे इससे ज्यादा अच्छी लगने लगी है', दूसरे यूजर ने लिखा- 'राजनीति में एंट्री का टिकट पाने वाली पहली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला', तीसरे यूजर ने लिखा-'कितना फेकती है यार ये', चौथे यूजर ने लिखा-'इसको जो पूछो, वो इसके पास पहले से ही होता है'। एक और यूजर ने लिखा- 'नहीं, आप जहां हो, वहीं रहो'।
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला जल्द ही फिल्म जेएनयू में रवि किशन के साथ दिखाई देंगी। ये फिल्म 5 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। उर्वशी रौतेला और रवि किशन के अलावा सिद्धार्थ बोडके, पीयूष मिश्रा, रश्मि देसाई, सोनाली सहगल और विजय राज जैसे टैलेंटेड कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।


Click it and Unblock the Notifications