Urvashi Rautela के एक्सप्रेशन का लोगों ने उड़ाया मजाक, बोले- अभी भी 105 करोड़ के बारे में सोच रही है...

Urvashi Rautela Throwback Viral Video: उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी है और आपको बता दें कि अक्सर वह अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में आ जाती हैं। कुछ वक्त पहले डाकू महाराज फिल्म को लेकर भी वह काफी विवादों में आ गई थी और नेटफ्लिक्स पर जब फिल्म रिलीज हुई तो उनको पोस्ट से भी हटा दिया गया।
इतना ही नहीं है उर्वशी रौतेला ने सैफ अली खान के साथ हाथ से को लेकर भी कुछ ऐसा कह दिया था जिसके बाद में उनको ट्रोल किया जा रहा था। लेकिन अब इसी बीच उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस दौरान वह अनिल कपूर के साथ में बैठी दिखाई दे रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वायरल हो रही है इस तस्वीर में उर्वशी रौतेला अनिल कपूर के साथ में अपनी फिल्म पागलपंती के प्रमोशन के दौरान बैठी हुई थी। उनका यह वीडियो पुराना है। लेकिन यहां पर गौर करने वाली बात तो यह है कि उर्वशी रौतेला के इस वीडियो में उनके एक्सप्रेशन काफी ज्यादा अजीब लग रहे हैं।
उर्वशी रौतेला के इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि वह अपनेे में ही खोई हुई नज़र आ रही हैं। अब लगातार काफी सारे लोग इस वीडियो का मजाक उड़ाते हुए भी नजर आ रहे हैं और जमकर इस वीडियो पर कमेंट करते हुए भी नजर आ सकते हैं।
उर्वशी रौतेला के इस वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि वो अभी भी 105 करोड़ के बारे में सोच रही हैं। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि उर्वशी रौतेला बहुत ही खूबसूरत लग रही है। हालांकि एक अन्य यूजर अनुष्का शर्मा से उर्वशी को कंपेयर करने लगता है।


Click it and Unblock the Notifications