..................... Urvashi Rautela flying kiss and birthday post for Rishabh Pant after cold war? Viral Video झगड़े के बाद उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को दी फ्लाइंग किस? - Hindi Filmibeat

झगड़े के बाद उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को दी फ्लाइंग किस? जन्मदिन पर ऐसे किया विश, Viral Video!

urvashi rautela

भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे ऋषभ पंत और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बीच बीते दिनों जो कुछ भी हुआ वो किसी से छिपा नहीं हैं। दोनों के बीच एक जबरदस्त कोल्ड वॉर देखने को मिला था। ऐसा कहा जाता रहा है कि दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते। हालांकि सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए हुए दोनों के झगड़े ने मीडिया ध्यान अपनी ओर खींचा था। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा हुआ जो कि लोगों के गले से नहीं उतर रहा है।

दोनों की लड़ाई के बाद उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो पोस्ट कर हंगामा कर दिया है। कहा जा रहा है कि उन्होने ऋषभ पंत को एक फ्लाइंग किस दी है और जन्मदिन की बधाई दी है।

दरअसल आज यानि 4 अक्टूबर को क्रिकेटर ऋषभ पंत का जन्मदिन मनाया जाता है। इस मौके पर उर्वशी ने एक वीडियो साझा किया है। उन्होने इस वीडियो में एक फ्लाइंग किस दी है और कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे'।

हालांकि उन्होने किसी का नाम नहीं लिखा है लेकिन लोग लगातार उनके इस वीडियो में रिएक्ट कर रहे हैं। Preet नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ऋषभ पंत का जन्मदिन है।

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे RP17' इसके बाद से यूजर्स अलग अलग तरह से उनको लेकर बातें कर रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों की डेटिंग की खबरें काफी समय से आती रहीं हैं और कई बार उर्वशी को स्टेडियम पहुंचकर उनको चियर करते भी देखा गया है। हालांकि ऋषभ पंत की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X