युद्ध के डर से कुवैत छोड़ भागीं उर्वशी रौतेला, टेंशन से हुआ बुरा हाल, बोलीं- पूरे रास्ते रोते-रोते...

ईरान-इजराइल और अमेरिका के युद्ध ने कई देशों को प्रभावित किया है। मिडिल ईस्ट में तो टेंशन का माहौल बना हुआ है। जगह-जगह पर तो मिसाइलें दागी जा रही हैं। जंग के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कुवैत में फंसी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि वहां किस तरह का माहौल है जैसे-तैसे वह अपनी जान बचाकर भागी हैं। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर आपबीती सुनाई है।

Urvashi Rautela

कुवैत में फंसी उर्वशी...

उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें वह अपने डर के बारे में खुलकर बात करती हैं। वह कहती हैं कि जब वह भारत आने वाली फ्लाइट में बैठ रही थीं तब वह काफी डर गई थीं। इस तरह से डर का माहौल था कि वह रोने लगी थीं पूरे रास्ते भर वह आंसू पोंछते हुए आईं।

मेरा दिल जोर-जोर से धड़क रहा था और...

उर्वशी आगे कहती हैं कि जब वह प्लेन में बैठने जा रही थीं तब तक वह ठीक थीं, लेकिन फिर बाद में मुझे डर लगने लगा, घबराहट होने लगी। मेरा दिल जोर-जोर से धड़कने लगा था। मैं बहुत ही असुरक्षित और चिंतित महसूस कर रही थी। मुझे लगा कि मुझे ये बात आप सभी से शेयर करनी चाहिए। मुझे आपकी दुआओं की और सपोर्ट की बेहद जरूरत है।

धन्यवाद करते नहीं थकीं उर्वशी रौतेला

एक्ट्रेस ने भारत लौटते ही स्थानीय अधिकारियों और स्टाफ का धन्यवाद किया। बता दें कि एक्ट्रेस कुवैत अपने काम के सिलसिले में गई थीं, लेकिन मिडिल ईस्ट युद्ध की वजह से वह वहां फंस गईं फिलहाल तो एक्ट्रेस भारत आ चुकी हैं और वह एक दम सुरक्षित हैं।

More from Filmibeat

Read more about: urvashi rautela
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X