विराट कोहली की तरह उर्वशी रौतेला भी पीती हैं 4 हजार रुपए लीटर का इम्युनिटी पानी, हाथ में दिखा ब्लैक वॅाटर
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा से ही अपने स्टाइल और ग्लैमर को लेकर चर्चा में रही हैं। उर्वशी ये कई बार बता चुकी हैं कि फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। वह इसके लिए किसी भी तरह की लापरवाही नहीं लेती है। ऐसे में उर्वशी रौतेला की एक तस्वीर सामने आयी है जहां पर मुंबई एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस के हाथ में एक वाटर बोतल देखी गई।
चर्चा है कि ये प्रीमियम अल्कलाइन वाटर है, जिसका इस्तेमाल खुद विराट कोहली भी करते हैं। अपने नाम की तरह ये पानी सेहत के लिए कमाल की तरह काम करता है। इस पानी से रोग से लड़ने में भी सहायता मिलती है। आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला के हाथ में जो पानी की बोतल है उसकी कीमत 3 से 4 हजार प्रति लीटर कीमत है।

आप खुद इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि इस पानी की खूबी क्या होगी। बताया जाता है कि इस पानी की मदद से इम्युनिटी बढ़ाने और फिट रहने में मदद मिलती है। इसके साथ यह पेट से संबंधित बीमारियां भी कम करता है।


Click it and Unblock the Notifications