Urvashi Rautela: 37 करोड़ की ड्रेस पहनने वाली उर्वशी रौतेला अपनी लग्जरी लाइफ से देती हैं नीता अंबानी को टक्कर

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela: अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से हमेशा ही लाइम लाइट में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी लग्जरी लाइफ के लिए भी फैंस के बीच खबरों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। बैसे तो देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) के कपड़ो की कीमत देख कर लोगों के होश उड़ जाते हैं परंतु उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के सामने लगता है कि नीता अंबानी के कपड़े भी सस्ते हैं। उर्वशी रौतेला ने 37 करोड़ (urvashi rautela 37 crore dress) से लेकर 40 लाख तक की ड्रेस पहनकर लोगों के होश उड़ाए हैं।

उर्वशी रौतेला की 37 करोड़ की ड्रेस-

25 फरवरी 1994 को उत्तराखंड के हरिद्वार में एक राजपूर परिवार में जन्मी बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने अंदाज, अपने स्टाइल, अपने हुस्न और अपने काम के चलते हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं।

अपनी फिल्मों के साथ साथ उर्वशी रौतेला ने अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को भी मेंटेन किया जिसके चलते वह सुर्खियों में हमेशा ही छाई रही। बात करते हैं उर्वशी रौतेला की उस ड्रेस की जिससे आम इंसान अपना एक शानदार घर खरीद सकता है।

दरअसल अरब फैशन वीक में, उर्वशी रौतेला की एक शॉर्ट फिल्म रिलीज हुई। शॉर्ट फिल्म में वह मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा की भूमिका में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने सोने से बनी एक ड्रेस पहनी थी, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं।

जानकारी की मुताबिक उर्वशी रौतेली की इस ड्रेस की कीमत 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 37 करोड़ रुपये थी। इतनी मंहगी ड्रेस पहनने वाली उर्वशी पहली भारतीय कलाकर थी। इस ड्रेस में अभिनेत्री बला की खूबसूरत लग रही थी।

उर्वशी रौतेला का सिनेमाजगत में काम-

उर्वशी रौतेला ने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म सिंह साब द ग्रेट से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद अभिनेत्री ने 2014 में हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो लव डोज में काम किया। इसके बाद उर्वशी को इंडस्ट्री में एक खास पहचान मिल गई।

इसके बाद उर्वशी रौतेला ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और एक के बाद एक फिल्म जैसे फिल्म सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4, पागलपंती और वर्जिन भानुप्रिया में काम किया। साथ ही म्यूजिक वीडियो और साउथ फिल्मों में भी काम करके अपनी खास पहचान बना ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X