लॉकडाउन में उर्वशी रौतेला ने कमाए 5 करोड़, दिखाया बड़ा दिल,कोरोना के लिए दान की पूरी कमाई !
कोरोना वायरस से बॉलीवुड मिल कर लड़ रहा है। पीएम केयर्स फंड में अभी तक कई बड़े स्टार्स अपना योगदान दे चुके हैं। कई स्टार्स ऐसे भी हैं जो इसके अलावा भी अलग तरीके से कोरोना की जंग में आगे आ रहे हैं। फिलहाल इन सबके बीच उर्वशी रौतेला ने एक बड़ा काम किया है।
उर्वशी जहां बीते दिन अपने कंट्रोवर्शियल बयान और हॅाट तस्वीरों के कारण ट्रोल हुईं, वहीं इस बार वह वाहवाही बटोर रही हैं। उर्वशी ने लॅाकडाउन में रहते हुए अपने घर बैठकर एक नए आइडिया के जरिए करोड़ों की कमाई की।

उन्होंने अपनी इस पूरी रकम को दान कर दिया है। इसे लेकर उर्वशी रौतेला की जमकर तारीफ हो रही है। लोग उनके इस बड़े कदम तो लेकर तारीफ भी कर रही हैं। चलिए जानते हैं कि उर्वशी रौतेला ने ऐसा क्या किया है जो उनके इस काम की हर तरफ तारीफ हो रही है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के साथ देश इस वक्त अपने तीसरे लॅाकडाउन में है।


Click it and Unblock the Notifications