विदेशी एयरपोर्ट पर लाचार हुईं Urvashi Rautela, गायब हुआ लाखों का सामान, सोशल मीडिया पर मांगी मदद लेकिन...

Urvashi Rautela Bag Stolen: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों काफी परेशान हैं और इसकी वजह है उनका कीमती लग्जरी बैग जो लंदन के गैटविक एयरपोर्ट से अचानक गायब हो गया।
विंबलडन इवेंट में हिस्सा लेने पहुंची उर्वशी को जब ये एहसास हुआ कि उनका डीयोर ब्रांड का ब्राउन बैग बैगेज बेल्ट पर नहीं है, तो उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपनी चिंता जाहिर की और मदद के लिए गुहार लगाई।
उर्वशी ने लिखी ये बात
उर्वशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा - 'अन्याय को चुपचाप सह लेना भी एक तरह से खुद अन्याय करने के बराबर है।' उन्होंने गैटविक एयरपोर्ट, एमिरेट्स एयरलाइन और यूके की मेट्रोपॉलिटन पुलिस को टैग करते हुए इस घटना के बारे में बताया।
उर्वशी का कहना है कि उन्होंने मुंबई से दुबई होते हुए एमिरेट्स की फ्लाइट के जरिए लंदन का सफर तय किया। लेकिन जैसे ही वह गैटविक एयरपोर्ट पर पहुंचीं, उन्हें बैग नहीं मिला। खास बात यह है कि उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास टिकट, बैगेज टैग और बोर्डिंग पास की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, ताकि उनकी बात में कोई शक न रहे।
एक्ट्रेस ने लिखा- 'मुंबई से एमिरेट्स की फ्लाइट लेकर जब गैटविक एयरपोर्ट पहुंचे, तो हमारा विंबलडन इवेंट के लिए जरूरी डियोर बैग बैगेज बेल्ट से चोरी हो गया। टिकट और बैग टैग मैं शेयर कर रही हूं। प्लीज तुरंत मदद करें।'
अब तक नहीं मिला कोई जवाब
उर्वशी के इस मामले पर अब तक न तो एमिरेट्स एयरलाइंस की ओर से और ना ही एयरपोर्ट अथॉरिटी या यूके पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











