Rishabh Pant के एक्सीडेंट के बाद Urvashi Rautela ने किया गुप्त पोस्ट, लोग बोले- भाई के लिए प्रार्थना..

ऋषभ पंत के फैंस काफी दुखी हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि वो काफी जल्दी स्वस्थ होकर वापस मैदान पर छक्के और चौकों की बरसात करते दिखें। बता दें कि क्रिकेटर एक हादसे का शिकार हो गए और बुरी तरह से जख्मी है, उनकी कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी है। देहरादून से लगभग 90 किलोमीटर दूर हरिद्वार जिले के नारसन में दिल्ली से रुड़की घर जाते समय ये दुर्घटना हुई है।
जैसे ही ये खबर सामने आई लोग उनको लेकर पोस्ट कर रहे थे लेकिन अब एक ऐसा पोस्ट सामने आया है जो कि सबको हैरान कर रहा है। दरअसल ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट के बाद अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक गुप्त पोस्ट किया है और उसमें लिखा है,
''प्रार्थना कर रही हूं।'' इसके साथ उन्होने एक कबूतर और दिल का इमोजी छोड़ा है। जैसे ही उर्वशी रौतेला का ये पोस्ट सामने आया लोग इसको ऋषभ पंत से जोड़कर देख रहे हैं।

लोगों का कहना है
लोगों का कहना है कि ऋषभ के लिए वो प्रार्थना रही हैं। हालांकि इस पोस्ट में उर्वशी रौतेला ने किसी का नाम नहीं लिखा है। एक यूजर ने लिखा है, ''ऋषभ भाई के लिए प्रार्थना कर रही है।''

अस्पताल में एडमिट हैं
जबकि एक का कहना था कि, ''हम सब मिलकर दुआ करेंगे की ऋषभ भाई जल्दी सही हो जाएं।'' फिलहाल ऋषभ पंत अस्पताल में एडमिट हैं और उनका इलाज उत्तराखंड सरकार करा रही है।

कैसे हुए एक्सीडेंट
उनकी मर्सिडीज जीएलई कार दिल्ली-हरिद्वार राजमार्ग पर सुबह करीब 5.30 बजे डिवाइडर रेलिंग से टकरा गई। कार कई बार पलटी और आग लग गई।

कार से बाहर निकाला
दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर, स्थानीय पुलिस के साथ आसपास के गांव वाले मौके पर पहुंचे और उन्हे कार से बाहर निकाला। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे देहरादून के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

ऐसी हो गई हालत
क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार की हालत ऐसी हो गई है कि उसको पहचानना काफी मुश्किल है। इसको देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि हादसा कितना भयंकर था।


Click it and Unblock the Notifications











