उत्तराखंड में मंदिर के दावे से पलटी Urvashi Rautela, बोलीं- लोग ठीक से सुनते नहीं...

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपने काम से ज्यादा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। दरअसल आपको बता दें कि जनवरी महीने में सैफ अली खान के हमले मामले को लेकर उन्होंने कुछ ऐसा बयान दे दिया था जिसके चलते वो ट्रोल होने लगी थी। अब हाल ही में उन्होंने अपने नाम के मंदिर होने का दावा किया।

दरअसल आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बयान दिया कि उत्तराखंड में उनके नाम का मंदिर है। अब वह चाहती है कि साउथ में भी उनके फैंस के लिए मंदिर बने जैसे कि रजनीकांत जैसे सेलिब्रिटीज का है। इस बयान को लेकर अब लगातार एक्ट्रेस की आलोचना की जा रही है और इसके बाद एक्ट्रेस ने खुद सफाई भी दी है।

उर्वशी रौतेला अपने इस बयान से पूरी तरीके से पलट गई है और उनकी टीम ने एक्ट्रेस की तरफ से एक स्टेटमेंट भी जारी कर दिया है। जिसमें एक्ट्रेस का यही कहना है कि उन्होंने बयान में यह नहीं कहा था कि उर्वशी रौतेला का मंदिर है बल्कि उनके नाम पर एक मंदिर है यह कहा था।

अभिनेत्री ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि उर्वशी ने कहा कि "उत्तराखंड में मेरे नाम का एक मंदिर है ना की उर्वशी का मंदिर है। अब लोग ठीक से सुनते भी नहीं है। सिर्फ उर्वशी यह मंदिर सुनकर लोगों ने मान लिया कि लोग उर्वशी रौतेला की पूजा करते हैं।"

उर्वशी रौतेला की टीम ने स्टेटमेंट में कहा कि "इस वीडियो को ठीक से सुनो और फिर बोलो। यह जरूरी है कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ बेबुनियाद आरोप या फिर अपमानजनक कमेंट करने से पहले फैक्ट्स को पूरी तरीके से चेक कर लेना चाहिए। समाज में सभी को एक दूसरे के साथ सम्मान और समझदारी से व्यवहार करना चाहिए। जिससे कि सभी के अधिकारों की रक्षा हो पाए।"

दरअसल, सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान उर्वशी रौतेला ने अपने नाम पर उत्तराखंड में मंदिर होने का दावा किया था। उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा था कि उत्तराखंड में मेरे नाम का एक मंदिर है और अगर कोई बद्रीनाथ जाता है तो उसके बगल में उर्वशी मंदिर है। जब होस्ट में तीन बार सवाल किया कि क्या उनका मंदिर है तो एक्ट्रेस ने जवाब में हां कहा।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि जब उर्वशी रौतेला से पूछा गया कि क्या लोग आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर जाते हैं तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब मंदिर है तो वो ही तो करेंगे। उर्वशी रौतेला के इस बयान के बाद में लगातार बवाल मचा हुआ है। उर्वशी मंदिर के पुजारी और लोकल लोगों ने भी एक्ट्रेस के खिलाफ एक्शन की मांग की है।

Read more about: urvashi rautela
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X