Cannes के बाद IIFA में बवाल काटने पहुंचीं उर्वशी रौतेला, लोग बोले- ये ही है उर्फी के स्कूल की प्रिंसिपल

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela IIFA: मनोरंजन जगत में कई बड़े इवेंट हो रहे हैं। जहां एक तरफ दुनिया भर में कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम है तो वहीं भारत का सबसे पॉपुलर अवॉर्ड सेरेमनी 'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स' का जश्न भी शुरू हो चुका है।

आईफा में शिरकत करने के लिए पहुंचीं उर्वशी

अवॉर्ड सेरेमनी 26 मई और 27 मई को हो रहा है। पिछली साल की तरह इस बार भी आईफा अवॉर्ड्स अबू धाबी के यास आईलैंड में होगा। ऐसे में सितारों के ग्रीन कार्पेट लुक्स भी सामने आने लगे हैं। ऐसे इवेंट की शान मानी जाने वाली अभिनेत्री उर्वशी रौतेला IIFA में शिरकत करने के लिए पहुंच गई हैं।

उर्वशी रौतेला का कान्स लुक

उर्वशी रौतेला के लुक ने इस इवेंट में जान फूंक दी है। हसीना जहां कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने एक से बढ़कर एक लुक को लेकर सुर्खियों में रही तो नहीं आईफा 2023 में भी उर्वशी का लुक सामने आते ही टॉक ऑफ द टाउन बन गया है।

उर्वशी की अदाएं

उर्वशी रौतेला के इस लुक की बात करें तो वो फ्रोजन कीम में दिखाई दे रहे हैं। हसीना इस दौरान ओवरलेंथ स्कर्ट और फर क्रॉप टॉप में काफी स्टाइलिश अंदाज में शिरकत करने के लिए पहुंचीं। इसके साथ ही उर्वशी ने लाउड मेकअप और स्टाइलिश हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को पूरा किया।

आईफा अवॉर्ड्स 2023

बता दें कि आईफा अवॉर्ड्स 2023 के मंच पर इस बार बॉलीवुड सेलिब्रिटीज खूब धमाल मचाएंगे। सलमान खान, कृति सेनन, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज, नोरा फतेही और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारे स्टेज पर ठुमके लगाते हुए दिखाई देंगे। सलमान खान तो आईफा के लिए यास आईलैंड पहुंच भी चुके हैं, जहां से एक्टर ने अपनी तस्वीर शेयर की है।

Read more about: urvashi rautela bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X