'चिकनी चमेली' पर Urvashi Rautela के डांस ने फैन्स को बनाया दीवाना, लोग बोले- कैटरीना भी फेल...

Urvashi Rautela Dance Video: उर्वशी रौतेला बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि अभी तक काफी सारी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। लेकिन इस समय वह हाल ही में अपनी आई फिल्म 'डाकू महाराज' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है और इतना ही नहीं है हाल ही में उन्होंने सैफ अली खान को लेकर भी कुछ ऐसा बयान दे दिया था जिसके बाद वह चर्चा में आ गई।
लेकिन अब इसी बीच उर्वशी रौतेला का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस दौरान वह अपने डांस से लोगों का दिल जीतती हुई देखी जा सकती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह इस दौरान स्टेज पर डांस करती हुई नजर आ रही है और हर किसी की दिल की धड़कन को तेज कर रही है।
उर्वशी रौतेला का यह वीडियो किसी डांसिग रियालिटी शो के दौरान का है और यहां पर वह कैटरीना कैफ के आइटम सॉन्ग 'चिकनी चमेली' पर जोरदार डांस करती हुई नजर आ रही है। उर्वशी रौतेला की डांसिंग मूव्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं और उनका ऐसा डांस शायद ही अपने पहले कभी देखा होगा।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब उर्वशी का यह डांस वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इतना ही नहीं अभी तक इस पर 13000 से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं। काफी सारे लोग उर्वशी के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वही काफी सारे लोगों ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की है।


Click it and Unblock the Notifications