Priyanka Chopra की नकल करती हैं Urvashi Rautela ? इंस्टाग्राम पर पकड़ी गई चोरी, एक्ट्रेस ने दी सफाई

Urvashi Rautela

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला आए दिनों अपनी खूबसूरती तो कभी अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर तो उर्वशी छाई ही रहती हैं। आए दिनों उनके पोस्ट ट्रेंड करते हैं। लेकिन फिलहाल तो उनके कुछ पोस्ट ऐसे हैं जो प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट के कॉपी है। जिस दिन प्रियंका ने जो पोस्ट किया सेम टू सेम उवर्शी रौतेला भी ने भी वही पोस्ट शेयर किया। जैसे ही लोगों को यह मालूम हुआ उनके इंस्टा स्टोरी के स्क्रीनशॉर्ट्स वायरल होने लगे। उनके स्क्रीनशॉर्ट देखने के बाद कई लोगों ने उर्वशी रौतेला को 'कॉपी कैट' का टैग दिया। वहीं हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड ने जब उर्वशी रौतेला से इस बारे में सवाल किया तो एक्ट्रेस पहले तो शॉर्क्ड रह गईं फिर एक्ट्रेस ने इसका जवाब दिया।

क्या प्रियंका की कॉपी करती हैं उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहती हैं कि आप बेवजह ही अपना समय खराब कर रहे हैं। मुझे लगता है कि कोई भी इन चीजों पर ध्यान नहीं देता है। फिलहाल मुझे तो इस बारे में कोई आइडिया नहीं है। इसका कोई सबूत भी नहीं है जिस बारे में आप बात कर रहे हैं। उर्वशी रौतेला से इसके बाद पूछा गया कि क्या वह सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को फॉलो करती हैं ? क्या आप उनके पोस्ट देखती हैं ? इसपर उर्वशी रौतेला कहती हैं कि हां, क्यों नहीं वह एक बड़ी आइकन है।

उर्वशी रौतेला का इंटरव्यू सुन लोगों ने यूं किया रिएक्ट

आपको बता दें कि पिछले कुछ पोस्ट उर्वशी रौतेला के वायरल हुए थे। जिसमें देखा गाया कि जो प्रियंका ने पोस्ट किया है उसके कुछ देर बाद ही सेम टू सेम उर्वशी रौतेला ने भी वही पोस्ट किया। फिलहाल तो उर्वशी रौतेला के इस इंटरव्यू के बाद यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसको पता है कि न्यूज में कैसे बने रहना है। वहीं दूसरे ने लिखा- लो यहां बवाल छिड़ गया और मैडम को पता ही नहीं है कि कहां आग लगी है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- वो सही कह रही है- कॉपी करे वो तो तुमको क्या ? तुम अपना समय क्यों बर्बाद कर रहे हो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X