'पूरा इंटरनेट मेरे पीछे पड़ गया है...', विवादित बयान के बाद फिर सुर्खियों में आईं Urvashi Rautela, बोली- लोग..

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन काम किया है। काफी सारी फिल्मों और गानों में भी उन्होंने काफी बेहतरीन काम कर हर किसी के दिलों पर राज किया है। कुछ वक्त पहले उनको साउथ इंडस्ट्री की फिल्म 'डाकू महाराज' में भी देखा गया था।
हालांकि उर्वशी रौतेला बीच में काफी विवादों में भी आ गई थी क्योंकि सैफ अली खान पर हमला होने पर जब उनसे सवाल किया गया था तो उन्होंने बात को घुमा कर कुछ अलग ही अपनी कहानी शुरू कर दी थी। हालांकि एक्ट्रेस ने बाद में माफी भी मांग ली थी और इसके बावजूद भी काफी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना बंद नहीं किया।
अब इसी बीच उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें वह मीडिया के साथ में बातचीत करती हुई देखी जा सकती हैं। वायरल हो रही है इस वीडियो में उर्वशी रौतेला ने कहा कि "लोग मुझे कहते हैं कि हम इंटरनेट खोलते हैं या इंस्टाग्राम खोलते हैं तो सिर्फ आप ही नजर आ रही हो।"
उर्वशी रौतेला ने आगे कहा कि " इंटरनेट अब तो मेरा पीछा छोड़ दो। पूरा का पूरा सोशल मीडिया मेरे पीछे पड़ गया है।" लगातार एक्ट्रेस का यह वीडियो भी तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है और काफी सारे लोग तो उनका मजाक बनाते हुए भी देखे जा सकते हैं।
उर्वशी रौतेला के इस वीडियो पर काफी लोग कमेंट करते हुए भी देखे जा सकते हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए उर्वशी रौतेला को डाकू महारानी कहता है। एक दूसरा यूजर मजाक करते हुए लगता है कि यह एशिया की पहली औरत है जिसके पीछे पूरा इंटरनेट पड़ गया है।


Click it and Unblock the Notifications