..................... Urvashi Rautela Claim That She Arranging 251 Girls Marriage Function On Her 31st Birthday - Hindi Filmibeat

जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी की जगह Urvashi Rautela ने करवाई 251 लड़कियों की शादी, बोलीं- मीडिया ने दिखाया नहीं..

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपने बेबाक अंदाज से लेकर लग्जरी लाइफ़स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वह हमेशा किसी न किसी वजह के चलते चर्चा में भी रहती हैं और 25 फरवरी को उन्होंने अपना 31वां जन्मदिन मनाया था। लेकिन उन्होंने इस बार हाई प्रोफाइल पार्टी नहीं बल्कि जन्मदिन पर एक नेक काम किया था।

उर्वशी रौतेला ने खुलासा किया कि इस बार उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन कई सारी लड़कियों की शादी करवा दी थी। लेकिन किसी भी चैनल द्वारा इस चीज को कर नहीं किया गया था और एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्हें इस बात का काफी दुख भी है।

सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत के दौरान उर्वशी रौतेला ने बताया कि "हमेशा मेरे जन्मदिन को मालदीव या फिर कहीं बाहर ही सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन इस बार मैंने कोई भी पार्टी नहीं की है। मैंने इस बार मध्य प्रदेश के खजुराहो में जाकर 251 लड़कियों की शादी करवाई और शादी की मलाई भी खुद से ली है।"

उर्वशी रौतेला ने आगे बात करते हुए बताया कि "शादी का खाना जैसे कि दाल, सब्जी, चावल सब कुछ खुद बनाया था। मिठाइयां भी मैंने खुद पड़ोसी थी हर एक मेहमान को। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी वहां पर पहुंचे थे। लेकिन मुझे इस बात का दुख है कि मीडिया में वह किसी को भी नहीं दिखाया गया।"

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि "मैं ऐसा नहीं कह रही हूं कि आप मेरी अच्छाई करो। लेकिन मैं इसीलिए यह बात कह रही हूं कि अगर यह दिखाओगे तो लोगों को इससे प्रेरणा मिलेगी।" अब उर्वशी रौतेला की इन बातों को सुनने के बाद में हर एक फैन उन पर प्यार लुटाता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने इस वीडियो को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है कि वह पब्लिसिटी स्टंट करती हैं।

Read more about: urvashi rautela
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X