15 मिनट की मौजूगदी के लिए उर्वशी रौतेला ने चार्ज किए इतने करोड़, पढ़िए खबर
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की लोकप्रियता उनके अभिनय के साथ साथ उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी देखने को मिल ही है। उनके इंस्टाग्राम पर ३३ मिलियन के ऊपर के फॉलोवर्स है। सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उर्वशी काफ़ी मशहूर है जिसके चलते उनकी फीस भी बढ़ती नज़र आ रही है। चाहे वो कोई प्रोजेक्ट के लिए हो या फिर किसी उद्घाटन या फिर कई स्टेज परफॉरमेंस करना हो।
उर्वशी अपने फैन्स के लिए कड़ी मेहनत करती है और काम पूरी लगन के साथ करती है। हर साल की तरह इस साल भी न्यू ईयर थोड़ा फीका पड़ता दिख रहा है क्यूंकि कोरोना की वजहें से हर कोई सावधानी के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन अपनों के साथ घर पर ही रहकर मानना चाहता है तो वही कई लोग गोवा, दुबई या फिर अन्य दूसरी जगहों पर जाकर सेलिब्रेट करेंगे।

बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी अपने अपने डेस्टिनेशन के लिए रवाना हो चुके है। उर्वशी रौतेला भी दुबई पहुंच चुकी है जहाँ पर वो इजिप्ट के अभिनेता और गायक मुहम्मद रमदान के साथ एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही है।
तो वही दुबई के प्लाजो वर्साचे होटल में सिर्फ १५ मिनट की अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए ४ करोड़ रुपए लिए है। ये एक बड़ी रकम है जो किसी बॉलीवुड एक्टर ने अभी तक ऑफर हुई हो।
उर्वशी रौतेला इस तरह नए साल की शुरुआत बड़े ही धमाल के साथ करने वाली है। जिसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। उर्वशी, मोहन भारद्वाज की फिल्म "ब्लैक रोज" पर भी काम कर रही है, जोकि उनकी पहली द्विभाषी फिल्म है, ये मूवी शेक्सपियर के "द मर्चेंट ऑफ वेनिस" पर आधारित है, जिसमें उर्वशी शर्लक की निर्णायक भूमिका निभाती नजर आएंगी!


Click it and Unblock the Notifications











