डायमंड ड्रेस पहन उर्वशी रौतेला ने मनाया 31वां जन्मदिन, काटा इतना महंगा केक, कीमत जान हक्के-बक्के रह जाएंगे आप

Urvashi rautela celebrate 31st birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती के साथ ही अपने बयानों को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बीते दिन जहां उर्वशी रौतेला को स्टेडियम में देखा गया था वहीं बीती रात उन्होंने अपना 31वां जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया।
उर्वशी रौतेला की बर्थडे ड्रेस ने खींचा लोगों का ध्यान
जी हां, उर्वशी रौतेला के जन्मदिन के पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतेला ऑरी के साथ मिलकर डीजे पर डांस करती नजर आती हैं तो कभी वह अपनी डिजाइनर ड्रेस फ्लॉन्ट करती दिखती हैं। उर्वशी रौतेला ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर डायमंड सी चमचमाती ड्रेस कैरी की थी। जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं।
उर्वशी रौतेला ने धूमधाम से मनाया अपना जन्मदिन
इसके अलावा उर्वशी रौतेला का एक वीडियो और वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतेला अपने 31वें जन्मदिन का केक कट करती नजर आ रही हैं। उर्वशी का केक पिछली बार की तरह इस बार भी खास है। उर्वशी रौतेला के इतने शानदार बर्थडे केक को देख लोग तो हैरान ही रह गए हैं। एक तो उर्वशी रौतेला की खूबसूरती और दूसरी ओर केक की भव्यता ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सोशल मीडिया पर केक की कीमत जानने वालों की लाइन लग गई है। इतने डिजाइनर केक को देख लोग तो अंदाजा लगा रहे हैं कि केक की कीमत कितनी होगी।
उर्वशी रौतेला के केक कटिंग वीडियो पर यूजर्स के यूं आए रिएक्शन
उर्वशी रौतेला के केक कटिंग वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दीदी सारी कमाई क्या केक पर ही खर्च कर दी। वहीं दूसरे ने लिखा पहली भारतीय एक्ट्रेस जो केक काटने पर इतना खर्चा करती है। वहीं तीसरे ने लिखा- डाकू महाराज के 105 करोड़ कमाने पर उर्वशी रौतेला ने काटा करोड़ों का केक। बता दें कि एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कमेंट्स की लंबी लाइन देखी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications