बी-प्राक के बाद Urvashi Rautela ने भी कैंसिल किया Ranveer Allahbadia का पॉडकास्ट?

Urvashi Rautela Cancels Ranveer Allahbadia Podcast

Urvashi Rautela Cancels Ranveer Allahbadia Podcast: रणवीर इलाहबादिया इस समय काफी विवादों में बने हुए हैं और आपको बता दें कि उन्हें समय रैना के शो पर अश्लील कमेंट करना भारी पड़ गया। इसके बाद काफी सारे लोगों ने तो रणवीर को बॉयकॉट करना शुरू कर दिया। हालांकि इसके चलते उनकी पापुलैरिटी पर भी काफी असर पड़ा है। कई सारे बड़े सेलिब्रिटीज ने उनके पॉडकास्ट को भी रिजेक्ट कर दिया।

रणवीर इलाहबादिया जैसे ही इस अश्लील कमेंट वाले मामले में विवादों में आए, तभी मशहूर सिंगर बी प्राक ने उनका पॉडकास्ट कैंसिल कर दिया था। काफी सारे सेलिब्रिटीज ने इन पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। अब इसी बीच खबर आ रही है की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी रणवीर के पॉडकास्ट में शिरकत करने से मना कर दिया।

न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि कहा तो यह भी जा रहा है कि उर्वशी रौतेला ने रणवीर इलाहबादिया को सोशल मीडिया पर से भी अनफॉलो कर दिया है। हालांकि अभी तक इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस का कोई भी आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इस तरीके से बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज का रणवीर से दूरी बना लेना यूट्यूबर के लिए काफी झटके वाला है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रणवीर इलाहबादिया के पॉडकास्ट शो का नाम 'गो टू प्लेस' था। उनके इस पॉडकास्ट पर काफी सारे बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आते थे। लेकिन जब से इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी हुई है तभी से रणवीर इलाहबादिया से हर सेलिब्रिटी किनारा करना चाहता है।

खबर तो यह भी सामने आई है कि विराट कोहली द्वारा भी रणवीर इलाहबादिया को अनफॉलो कर दिया गया है। अगर पूरे मामले की बात करें तो आपको बता दें कि रणवीर इलाहबादिया ने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर पेरेंट्स के इंटीमेट मोमेंट्स को लेकर अश्लील सवाल कर दिया था। इसके बाद से ही उनकी आलोचना हो रही है और काफी सारे लोगों ने उनको बॉयकॉट भी करना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X