'हमारे लड़कों से दूर रहो..' Urvashi Rautela पर भड़के पाकिस्तानी, 21 साल के क्रिकेटर को कहा फेवरेट?

Urvashi Rautela Naseem Shah- इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर अक्सर चर्चा होती है और कुछ समय पहले उनका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला से जुड़ रहा था। हालांकि एक्ट्रेस ने कई बार इन बातों को महज अफवाह के सिवा और कुछ नहीं बताया है।
इस वक्त उर्वशी रौतेला का दिल किसी इंडियन नहीं बल्कि पाकिस्तान क्रिकेटर पर आया है और उन्होने उसकी तारीफ करते हुए नाम लिया है। दरअसल इस उर्वशी रौतेला से उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बार में आईफा 2024 के दौरान पूछा गया था तो उन्होने किसी इंडियन नहीं बल्कि नसीम शाह का नाम लिया है।
नसीम शाह पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैं और काफी यंग हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे तो कहती हुई दिख रही हैं कि पाकिस्तान क्रिकेटर नसीम शाह उनके फेवरिट हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैँ। लोग ऋषभ पंत का नाम लेकर भी उनको काफी खरी खोटी सुना रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''और इसको देखकर नसीम का बैक पेन वापस।'' एक ने लिखा, ''बाजी बाद में गॉशिप बनी तो मना मत करना।'' एक ने लिखा, ''नसीम इतनी अच्छी लड़की के लायक नहीं है। नसीम एक फ्लॉप क्रिकेटर हैं।'' एक ने लिखा, ''हमारे लड़कों से दूर रहो प्लीज।''
एक ने लिखा, ''इंडिया में भी तो स्मार्ट लडके हैं।'' इस तरह से लोग लगातार बातें कर रहे हैं। हालांकि उर्वशी ने ये बात क्यों कही है इसको लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।
उर्वशी रौतेला इस वक्त अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैँ। हाल ही में वो मिस यूनिवर्स इंडिया की जज भी रही हैं। उनका वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है जिसको nichelifestyle ने साझा किया है। आप भी डालिए एक नजर...


Click it and Unblock the Notifications