Watch Video: उर्वशी रौतेला ने सावन में खाया चिकन, लोगों में उधेड़ दी हसीना की बखिया

Urvashi Rautela Chicken: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आए दिन कुछ ना कुछ बवाल खड़ा करती ही रहती हैं। अब एक बार फिर से उर्वशी रौतेला ने अपना एक नया वीडियो पोस्ट कर कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट कर दी है जिसके कारण उन्हें ट्रोल किया जा रहा है साथ ही उनकी खूब आलोचना भी हो रही है।
उर्वशी रौतेला का एक मजेदार मॉक इंटरव्यू ऐड को लेकर चर्चे में आ गई हैं। उसमें वो खुद को पाइथागोरस के बाद गणित में योगदान देने वाली पहली व्यक्ति बता रही हैं और इंटरनेट पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है। एक नए ऐड में, उर्वशी रौतेला खुद का ही रोल प्ले कर रही हैं। वो वीडियो में अजीबो गरीब दावे करती हैं। एक नए गणित के सवाल को हल करने से लेकर यह घोषणा करने तक कि वह एक बैंक की मालकिन हैं और वॉरेन बफेट की नजर में है, जो उन्हें बता रहे हैं कि वह अब अगली वित्तमंत्री होंगी, यह सब जानबूझकर किया गया है।
उर्वशी रौतेला ने खुद का उड़ाया मजाक
इंटरव्यू के बीच में ही उनकी असिस्टेंट उनके लिए खाना ले आती है, जिसे वह यूं ही 'UFC - उर्वशी फ्राइड चिकन' लॉन्च करने का सुझाव देती हैं। यहां तक कि उनकी प्यारी लाबूबू डॉल, जो पहले विंबलडन में उनके साथ थी, वो भी इसमें कैमियो करती है।
सावन में चिकन खाने पर सवाल
हालांकि, फैंस ने इस वीडियो में कई सारी बातों पर ध्यान दिया है और इसमें भी वो उर्वशी का मजाक ही उड़ा रहे हैं। इसमें कुछ लोगों ने उनसे ये भी पूछा कि वो सावन में चिकन कैसे खा सकती हैं। कुछ ने ये भी कहा कि वो तो शाकाहारी थीं, तो चिकन क्यों खा रही हैं।
लोगों ने जमकर किया ट्रोल
एक यूजर ने लिखा- वो इतने दिनों से तुम सबको ट्रोल कर रही थी! क्या ही आइकॉन है! एक और ने कहा- आखिरकार, उसे काम समझ आ गया! कुछ और लोगों ने उनके मार्केटिंग जीनियस होने की तारीफ की। एक फैन ने पूछा- शानदार रणनीति। क्या आपने केएफसी को ये ऑफर दिया था, या उनके मार्केटिंग वालों ने? एक फैन ने लिखा- अपनी ट्रोलिंग का अपनी योग्यता के अनुसार इस्तेमाल!!! मुझे ये क्वीन बहुत पसंद है। एक कमेंट में लिखा था- सावन में चिकन।


Click it and Unblock the Notifications











