'फर्जी अफवाहें हैं, मैं काम के लिए जुनूनी हूं..' ऋषभ पंत से अफेयर पर उर्वशी रौतेला ने तोड़ी चुप्पी!

Urvashi Rautela On Rishabh Pant Dating- उर्वशी रौतेला अपने काम से ज्यादा अपने अफेयर की खबरों को लेकर छाई रहती हैं। अक्सर उनका नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत से जुड़ता है लेकिन दोनों की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया गया है।
वो अक्सर इस बात को लेकर हैरान रहती हैं। लेकिन अब फाइनली उर्वशी रौतेला ने अफेयर की खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
इस दौरान उर्वशी एनडीटीवी से बातचीत कर रही थीं। उन्होने कहा, "आरपी (ऋषभ पंत) के साथ मुझे जोड़ने वाली लगातार अफवाहों के संबंध में, मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि ये मीम्स और अफवाहें निराधार हैं। मैं अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करती हूं।' मेरा ध्यान अपने करियर और उस काम पर रहता है जिसके प्रति मैं जुनूनी हूं। मुझे समझ नहीं आता है कि मीम पेज इतने एक्साइटेड क्यों हो जाते हैं।''
जैसे ही उनका ये बयान सामने आया वो खबरों का हिस्सा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग अभिनेत्री को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ऋषभ पंत अच्छे इंसान हैं। हालांकि इस पर ऋषभ किस तरह से रिएक्शन देंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
नहीं दी हिट फिल्म
जानकारी के लिए आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला ने अपने 10 साल के करियर में एक भी हिट फिल्म नहीं दी है। आज भी उर्वशी का नाम ऋषभ पंत के साथ में सोशल मीडिया पर खूब जोड़ा जाता है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर साफ इनकार किया है। इस समय उर्वशी रौतेला अपने तीन आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में है।


Click it and Unblock the Notifications











