उर्वशी रौतेला ने तोड़ी चुप्पी, 'दबिड़ी दबिड़ी' विवाद पर नंदामुरी बालकृष्ण को लेकर क्या बोल गई हसीना?

Urvashi Rautela on Dabidi Dabidi Controversy: नंदामुरी बालकृष्ण के बारे में मशहूर है कि फिल्मों से ज्यादा वो अपने व्यवहार और हरकतों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ उनका एक गाना सामने आया था जो कि काफी सुर्खियों में रहा था।

Urvashi Rautela

ये गाना विवादों में आया और सोशल मीडिया पर काफी खरी खोटी लोगों ने सुनाई थी। हम बात कर रहे फिल्म डाकू महाराज की जिसमें दबिड़ी दबिड़ी गाने ने विवादों में आकर लोगों का ध्यान खींचा था।

Also Read
पहली पत्नी को दिया तलाक, अब सोफी शाइन से शिखर धवन ने की दूसरी शादी, रजिस्ट्रेशन का वीडियो वायरल
पहली पत्नी को दिया तलाक, अब सोफी शाइन से शिखर धवन ने की दूसरी शादी, रजिस्ट्रेशन का वीडियो वायरल

अब पहली बार इन विवादों को लेकर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होने इस फिल्म में नंदामुरी के साथ काम करना और उनके नेचर को लेकर खुलकर बात की। जिस तरह के वो काम करते हैं इसपर अभिनेत्री ने जो भी कहा वो काफी हैरान करने वाला है।

दबिड़ी दबिड़ी विवाद पर बोलीं उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला इन दौरान रेडियो नशा से बात कर रहीं थीं। उन्होने किसी तरह से अभिनेता नंदामुरी बालकृ्ष्ण का विरोध नहीं किया बल्कि उनकी तारीफें ही करती नजर आईं। उर्वशी का कहना था कि, उस गाने का विवाद काफी तेजी से बढ़ा है और किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है। मामला वहां तक पहुंच गया कि लोग इसपर बहस कर रहे थे। नंदामुरी को लेकर उनका कहना था कि, वो काफी एनर्जी से भरे हुए हैं और उनकी हरकतें किसी छोटे बच्चे जैसी हैं। उनके साथ काम करने में काफी मजा आया है और वो शानदार एक्टर हैं। बालकृष्ण की छवि को लेकर उर्वशी ने किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की।

क्यों विवादों में आया था गाना

नंदामुरी बालकृष्ण के साथ उर्वशी रौतेला का गाना'दबिडी दिबिडी' इसकी कोरियोग्राफी के चलते काफी ट्रोल किया गया था। इसके अलावा एक कारण दोनों की उम्र का अंतर भी था। अभिनेता की उम्र इस वक्त 65 साल है तो वहीं उर्वशी रौतेला महज 32 साल की हैं। हालांकि इस गाने को काफी काट छांट के बाद रिलीज किया गया था।

Read more about: urvashi rautela
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X